{"_id":"691301cdaf7b52a38db2401bbccc0dbb","slug":"meet-miss-lovelly-actress","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म से कम बोल्ड नहीं है मिस लवली की हीरोइन","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
फिल्म से कम बोल्ड नहीं है मिस लवली की हीरोइन
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 18 Jan 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
फिल्म मिस लवली अपने विषय और बोल्डनेस की वजह से चर्चाओं में है। मिलिए इस फिल्म की अभिनेत्री से।
विज्ञापन
फिल्म 'मिस लवली' की अभिनेत्री निहारिका सिंह का कहना है कि यह निर्देशक अशीम अहलूवालिया की हिम्मत है जो उन्होंने ऐसी फिल्म बनाई।
निहारिका ने कहा, "जब अशीम कोई फिल्म बनाते हैं तो वह दर्शकों को रिझाने या पैसे कमाने के बारे में सोचकर नहीं बनाते। अगर आप ऐसी फिल्म बना रहे हैं और उसे सिनेमाघरों में प्रदर्शित करते हैं तो यह हिम्मत की बात है। यह अपने आप में एक जीत है।"
'मिस लवली' दो भाइयों के बीच बुरे संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। भाइयों की भूमिका नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनिल जॉर्ज ने निभाई है। जॉर्ज 1980 के दशक में सी-ग्रेड फिल्म बना चुके हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने को प्रयासरत निहारिका कहती हैं कि उनके दोस्तों ने उन्हें 'मिस लवली' न करने की चेतावनी दी थी।
नवांगतुक अभिनेत्री ने कहा, " 'मिस लवली' अश्लील या सी-ग्रेड फिल्म नहीं है। मेरे मित्रों ने मुझे यह फिल्म न करने के लिए बोला, क्योंकि उन्हें लगा कि इसे करने के बाद मुझे काम नहीं मिलेगा।"
विज्ञापन