फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Mary Kom now tax-free in Assam

एक और राज्य में टैक्स फ्री हुई 'मैरी कॉम'

Thu, 04 Sep 2014 01:10 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
Mary Kom now tax-free in Assam

असम सरकार ने प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म 'मैरी कॉम' के एंटरटेनमेंट टैक्स पर छूट की घोषणा की है। मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का कहना है 'चूंकि फिल्म बॉक्सर मैरी कॉम पर आधारित है और वे पूरे देश और नार्थ ईस्ट के लिए गर्व वाली बात है।

विज्ञापन


इसके पहले मैरी कॉम उप्र, मप्र और महाराष्ट्र में टैक्स फ्री हो चुकी है। राजस्थान में भी इसके टैक्स फ्री होने की बात है। उम्मीद है कि फिल्म की रिलीज के बाद भी यह फिल्म कई राज्यों में टैक्स फ्री हो सकती है।
विज्ञापन


केबीसी में अमिताभ के साथ लड़ाए पंच

Mary Kom now tax-free in Assam

प्रियंका चोपड़ा ने रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के सेट को ही बॉक्सिंग रिंग में तब्दील कर दिया गया था। वह यहां अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए गईं थीं। वहां उन्होंने सवाल और जवाबों के बीच अमिताभ के साथ फाइट भी की।

उन्होंने 'केबीसी' के होस्ट अमिताभ बच्चान के साथ शूटिंग की। यहां  प्रियंका एक अन्य प्रतिभागी ऊषा विश्वकर्मा के साथ खेलीं। उषा एक एनजीओ चलाती हैं।

जापान में हिट श्रीदेवी की फिल्म

Mary Kom now tax-free in Assam

श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' ने जापान में बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख डॉलर की कमाई की है। श्रीदेवी इससे बेहद खुश हैं। जापान में 28 जून को रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करना जारी है।​

​ एक बयान में कहा गया कि फिल्म शुरुआत में 33 स्क्रीनों पर रिलीज होने के बाद और 17 स्क्रीनों पर रिलीज की गई। यह अब जापान के 20 शहरों में कुल 50 स्क्रीनों पर दिखाई जा रही है।​ इस फिल्म के हिट होने पर श्रीदेवी ने खुशी जाहिर की है। टोक्यो में 'इंग्लिश विंग्लिश' का ग्रैंड प्रीमियर 27 मई को हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed