फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Manoj Bajpayee turns producer

अब अभिनय नहीं करेंगे मनोज बाजपेई?

Sun, 24 Aug 2014 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई Updated Sun, 24 Aug 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
 Manoj Bajpayee turns producer
मनोज बाजपेई अब अभिनय के अलावा एक और काम में व्यस्त होने जा रहे हैं। अब यह काम उन पर शूट करता है या नहीं?
विज्ञापन


मनोज वाजपेयी लंबे समय से फिल्म निर्माण में हाथ आजमाने की सोच रहे थे। अंततः उन्होंने इस मैदान में छलांग लगा ही दी। मनोज इस फिल्म में खुद भी पर्दे पर नजर आएंगे। उनके साथ तब्बू और अनु कपूर भी रहेंगे। यह फिल्म थ्रिलर होगी, जिसकी मॉरिशस में शूटिंग की तैयारियां चल रही हैं।

फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसका निर्देशन नीरज पांडे करेंगे। पांडे इस फिल्म में को-प्रोड्यूसर होंगे। मनोज धीरे-धीरे पूरी तरह से फिल्म निर्माता के रूप में स्थापित होना चाहते हैं और हर साल कम से कम दो-तीन फिल्म बनाने की इच्छा रखते हैं। प्रोडक्शन में ध्यान देने के लिए वह इन दिनों अपनी फिल्मों की तेजी से शूटिंग पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मनोज के अनुसार, ‘ऐक्टर के रूप में मैंने अक्सर देखा है कि अच्छी स्क्रिप्ट्स से निर्देशक दूर भागते हैं और बॉक्स ऑफिस के हिसाब से फिल्में बनाते हैं। मैं सोचता था कि ऐसा क्यों है। अगर मुझे मौका मिला तो मैं जरूर अच्छी फिल्में बनाऊंगा। अब वक्त आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे पास बहुत अच्छी-अच्छी स्क्रिप्ट्स हैं।’ उन्होंने बताया कि जिस फिल्म से वह शुरुआत कर रहे हैं उसे मुकुल अभ्यंकर ने लिखा है। मनोज का कहना है कि तब्बू के साथ उन्होंने करीब 15 साल पहले दो फिल्में ‘घात’ और ‘दिल पे मत ले यार’ की थी। वह एक शानदार अनुभव था। यही कारण है कि वह फिर से तब्बू के साथ काम करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed