फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   manisha koirala wants to adopt children

मां बनने का सुख भोगना चाहती है ये एक्ट्रेस, लेकिन पति नहीं चाहिए

Wed, 05 Aug 2015 01:02 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
manisha koirala wants to adopt children

बॉलीवुड की हीरोइनें मां बनने की इच्छा काफी पुरजोर तरीके से जाहिर करती रही हैं। हाल ही में करीना कपूर ने कहा कि वो अगले दो साल में मां बन जाएंगी। इसी लिस्ट में अब मनीषा कोइराला भी जुड़ गई हैं जो मां बनने का सुख भोगना चाहती हैं।

विज्ञापन


नेपाली सुंदरी मनीषा बच्चे पैदा करने के बजाए गोद लेने की इच्छा रखती हैं लेकिन शादी करने या पति ढूंढने के बारे में अभी उनका कोई इरादा नहीं है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ कर सुरक्षित बाहर निकली मनीषा दो बच्चे गोद लेना चाहती हैं। उन्हें एक लड़का और एक लड़की चाहिए।

विज्ञापन

शादी करने के लिए मनीषा की हैं शर्तें

manisha koirala wants to adopt children

मनीषा पांच कमरों के एक सुंदर से घर में अकेले ही रहती हैं और मानती हैं कि उन्होंने यह घर पति और बच्चों के साथ रहने के लिए ही लिया था। मनीषा की एक बार शादी टूट चुकी है फिलहाल वे इसके बारे में दोबारा नहीं सोच रही हैं। उनका कहना है कि वो जैसे ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगी तो एक लड़का और एक लड़की गोद लेंगी।

शादी को लेकर उनका कहना है कि उनकी कुछ शर्तें और अपेक्षाएं हैं जो अगर पूरी होती हैं तभी वे शादी करने के बारे में सोचेंगी लेकिन फिलहाल उनके लिए परिवार का मतलब बच्चे ही हैं।

मनीषा अब काम की तरफ भी लौटने की सोच रही हैं। उनका कहना है कि बीते समय में उन्होंने कुछ गलत फैसले लिए और अच्छा काम नहीं किया लेकिन अब वो कुछ अच्छा करना चाहती हैं। काफी समय से लटकी हुई उनकी फिल्म 'चेहरे' की भी बड़े पर्दे पर दिखने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed