{"_id":"be7ab2a713e2697198433c50eb206f5a","slug":"mallika-sherawat-reached-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मल्लिका हूं, वर्तमान में जीना पसंद करती हूं'","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
'मल्लिका हूं, वर्तमान में जीना पसंद करती हूं'
मोहिंद्र सिंह/ अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 12 Oct 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
रियलिटी शो 'द बेचलरेट ऑफ इंडिया, मेरे ख्यालों की मल्लिका' की शूटिंग को धर्मशाला पहुंची मल्लिका शेरावत ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में दिल के राज खोले। पेश हैं कुछ अंश
मल्लिका अगर आपकी शादी विजय के साथ होती है तो आप कहां रहेंगी?
विजय के साथ मेरी शादी होती है तो मैं धर्मशाला में रहना पसंद करूंगी। यहां का मौसम इतना सुहाना है कि यहां रहने से हर इंसान अपनी उम्र से दो-तीन साल ज्यादा जी सकता है।
शादी के बाद क्या फिल्मों में काम करेंगी आप?
मेरी तमन्ना है कि शादी के बाद मैं और मेरे पति दोनों एक साथ फिल्मों में काम करें। आने वाली जिंदगी में जो भी परिस्थितियां होंगी, उसके पर आधार ही आगे का सोचा जाएगा।
विज्ञापन
आप अपनी बीती हुई जिंदगी के बारे में कुछ कहना चाहेंगी?
मैं अपनी बीती हुई जिंदगी के बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। मैं वर्तमान में जीना पसंद करती हूं और पीछे क्या हुआ उसके बारे में नही सोचती हूं।
शो में तीन प्रतिभागियों में आपको कौन सबसे ज्यादा पसंद है?
टॉप थ्री में शामिल तीनों प्रतिभागियों का अपना ही अंदाज है। विजय हिमाचली हैं और वह ईमानदार हैं। शो के दौरान जब मैंने उससे पूछा कि आपकी बाजू पर किसी लड़की का नाम लिखा है तो उन्होंने ईमानदारी से सच बता दिया कि जब वह आठवीं में पढ़ते थे तो उन्हें किसी लड़की से प्यार हो गया था। उसी समय उन्होंने अपनी बाजू पर उसका नाम लिखा था। मुझे विजय की ईमानदारी बहुत पसंद है।