अपनी लड़की से 'कैसा' प्यार करते हैं महेश?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो प्यार अंधा होता है। उस पर अगर वह मां-बाप का प्यार हो तो हालत आप ही समझ में आती है। महेश भट्ट को लीजिए। बिटिया आलिया से उन्हें खूब प्यार है। एक कार्यक्रम में महेश ने आलिया के गाने की तारीफ करते-करते उनकी तुलना किशोर कुमार और नूरजहां से कर डाली। कहा कि आलिया की तरह इन गायकों ने भी कभी गायन की औपचारिक शिक्षा नहीं ली थी। यह सुन कर आलिया की आंखों में आंसू आ गए। लेकिन सुनने वालों को लगा कि ये तो ‘टू मच’ हो गया।
जानना चाहते हैं प्रियंका की जिंदगी?
पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने सबक सीखा की फैन्स को कभी पर्सनल लाइफ में झांकने का मौका नहीं देना चाहिए। हुआ यह कि वह एक दिन अच्छे मूड में थीं और उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर कह दिया कि जो पूछना हो पूछिए। फिर क्या था... लोगों ने वह सवाल दागे, जिनके जवाब देना प्रियंका को अच्छा नहीं लगता। लोगों ने उनसे प्लास्टिक सर्जरी से लेकर शाहरुख खान से प्रेम तक के सवाल कर डाले। प्रियंका क्या करती... चुपचाप वादा खिलाफी कर डाली।
सलमान हो गए हैं परेशान
सलमान खान को अब पता चला है कि फिल्म में गाना गाने के क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं। जब से फिल्म ‘किक’ में उनके सिंगर बन जाने की खबरें आई हैं, तब से वह जहां जाते हैं लोग उन्हें पकड़ लेते हैं कि ‘भाई’ गाना हो जाए...। अब भाई परेशान हैं। उन्हें सबको इंकार करना पड़ रहा है। सलमान ना कह दें तो कौन हां करा सकता है? लेकिन इतना तो तय हो गया है कि लगातार लोगों को ना कहने के बाद सलमान किसी और फिल्म में गाने के लिए हां नहीं कहेंगे।