फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Love Story of Dharmendra and Hema Malini - Happy Birthday Dharmendra

बड़ी मुश्किल से धर्मेंद्र को मिली थीं हेमा मालिनी

Mon, 08 Dec 2014 01:36 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
Love Story of Dharmendra and Hema Malini - Happy Birthday Dharmendra

धर्मेंद्र की जिंदगी में सबसे चर्चित पहलू उनका हेमा मालिनी के साथ अफेयर रहा है। उनका यह अफेयर विवादित होने के साथ चर्चित भी रह है।

विज्ञापन


धर्मेंद्र की शादी फिल्म इंडस्ट्री में उनके आने के पहले ही हो गयी थी। लेकिन उन्हें प्यार पहली बार हेमा मालिनी के साथ हुआ। हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र ने कई फिल्में कीं लेकिन शोले तक आते-आते उनका प्यार परवान चढ़ चुका था।

इस अफेयर को लेकर धर्मेंद्र पर वैसे तो कोई पाबंदियां नहीं थीं लेकिन जब-तब यह चर्चा जरूर होती कि शादी-शुदा होते हुए भी धर्मेंद्र कुंवारी हेमा मालिनी के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। यही कोफ्त हेमा के परिवार को भी थी। हालांकि धर्मेंद्र की पत्नी की तरफ से इस बारे कोई बयान कभी नहीं आया।

विज्ञापन

शूटिंग पर लगी पाबंदी

Love Story of Dharmendra and Hema Malini - Happy Birthday Dharmendra

हेमा का साउथ इंडियन परिवार इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं था। एक तो धर्मेंद्र पंजाबी थे दूसरा वह पहले से ही शादी शुदा थे। इसी वजह से उन्हें हेमा से चुपके से मिलना होता। कई बार हेमा के परिवार से कोई न कोई शूटिंग पर भी आ जाता।

धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से वैसे भी न शू‌टिंग के बाद बाहर कहीं भी न मिल पाते। अब शूटिंग के दौरान भी उनका हेमा से मिलना-जुलना बंद हो गया। धर्मेंद्र और हेमा एक तरह के पहरे के बीच शूटिंग करते। अब धर्मेंद्र ने इसका एक नया तोड़ निकाला।

जिन-जिन फिल्मों में वह हेमा मालिनी के साथ शूट कर रहे होते उन फिल्मों के कैमरामैन को वह पटा लेते। हेमा के साथ रोमां‌टिक सीन के रीटेक बार-बार हों इसके लिए वह कैमरामैन से कह देते कि उसे उस शॉट को एक बार में ओके नहीं करना।

कभी कैमरामैन लाइट कम होने की बात करता तो कभी कोई और वजह बता देता। धर्मेंद्र ने इसका भी एक कोड वर्ड इजात कर लिया था। जब सीन को रीटेक कराना होता तो वह हौले से अपना कान छू लेते। इसी तरह जब उन्हें सीन को ओके करना होता वह अपनी नाक को सहलाते। इस तरह से उनका हेमा से वह हेमा को सबके सामने छू लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed