{"_id":"b7fb5934-daf6-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"lettuce-and-chicken-soup","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेट्यूस एंड चिकन सूप","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
लेट्यूस एंड चिकन सूप
Updated Mon, 05 Nov 2012 05:29 PM IST
विज्ञापन
तैयारी का समयः 25मिनट
विज्ञापन
पकाने का समयः 15 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
एक कप बिना हडडी का उबला चिकन, एक चम्मच मक्खन, दो कप प्याज के लच्छे, दो चम्मच कसा हुआ गाजर, चार कप चिकन स्टॉक, एक पैकेट मिक्स चिकन सूप, एक चम्मच अजवाइन, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, एक चम्मच क्रीम, दो चम्मच दूध।
क्राउटॉन के लिए
दो ब्रेड के टुकडे़, फ्राई करने के लिए तेल, कटा हुआ धनिया गार्निश के लिए, सर्व करने के लिए सूप बन्स।
विधि
- पिघले हुऐ मक्खन को सॉस पैन मे डालें और उसमें प्याज के लच्छे डालकर भूनें, अब उसमें चिकन, गाजर और सलाद के पत्ते (लेट्यूस) डालें और भूनें।
- चिकन डालकर कम आंच पर उबालें।
- अब सूप के मिश्रण को ऊपर से छिड़कें और पांच मिनट के लिए कम आंच पर भूनें। अजवाइन, काली मिर्च और नमक डालें।
- क्रीम और दूध डालकर मिक्स करे और पांच मिनट तक पकाएं।
- ब्रेड के टुकड़ों को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- सूप को बाउल्स में डालें, उनपर क्राउटन्स डालकर धनिया का गार्निश करें और परोसें।
विज्ञापन
कोमल की टिप्स
कुछ कटे हुऐ पनीर के टुकड़ों को मिलाकर आप पनीर फ्लेवर का मजा भी ले सकते हैं।
