फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   know the education of amitabh bachchan

यह तो जानिए कि अमिताभ कितना पढ़े-लिखे हैं?

Tue, 28 Oct 2014 08:50 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
know the education of amitabh bachchan

आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि अमिताभ बच्चन ने कितनी पढाई की है। इस बारे में समय-समय पर कयास लगते रहे हैं। लेकिन यह सीक्रेट खुद अमिताभ ने ही खोल दिया है।

विज्ञापन


अगर आपको लगता है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पूरी जिंदगी खुली किताब है और उसमें कोई सीक्रेट नहीं है, तो आप गलत हैं। उन्होंने हाल में अपने बारे में एक राज खोला है। यह राज उनकी पढ़ाई और सोशल साइट की दुनिया से जुड़ा रहा है। इस तरह के खुलासे उन्होंने पहली बार किए।
विज्ञापन

नहीं की यह पढ़ाई

know the education of amitabh bachchan

ऐक्टर कमाल खान की वेबसाइट के मुंबई में लॉन्चिंग के मौके पर बिग बी से जब पूछा गया कि सोशल नेटवर्किंग मीडियम में वह कैसे आए तो इसके जवाब में उन्होंने जो बातें कही, उनमें एक राज खुल गया। बिग बी ने कहा कि कई साल पहले मैं इस सोशल दुनिया से वाकिफ नहीं था।

तब मेरे चाहने वालों ने मुझे सलाह दी कि अपनी वेबसाइट खोलनी चाहिए क्योंकि मेरे नाम पर करीब दो सौ वेबसाइट्स चल रही है, जिनमें मेरे बारे में कई गलत-सलत तथ्य लिखे हैं। उनमें ये भी लिखा है कि मैंने पढ़ाई में डबल एमए कर रखा है, जबकि मैंने कभी एमए की पढ़ाई ही नहीं की।

ऐसे आए साइट की दुनिया में

know the education of amitabh bachchan

अमिताभ ने बताया, ‘खैर, जब मैं वेबसाइट के बारे में सोच रहा था तो उनसे पूछा कि इसे बनने में कितना वक्त लगेगा। मुझे बताया गया कि पांच-छह महीने लगेंगे। परंतु मैं इतनी देर नहीं करना चाहता था। तब उन्होंने कहा कि आप ब्लॉग लिखिए। फेसबुक और ट्विटर से जुड़िए।

यहां आपको लोगों से बातों के जवाब तुरंत मिलेंगे। संवाद आसान होगा। यह आइडिया मुझे अच्छा लगा और मैं सोशल नेटवर्किंग की दुनिया में आ गया।’ बिग बी ने कहा कि अब मैं समझ चुका हूं कि सोशल नेटवर्किंग का मीडियम कितना मजबूत है।

इससे दूर रह पाना संभव नहीं है। अमिताभ से जब पूछा गया कि बेटे अभिषेक के कैरियर और काम को लेकर क्या सोचते हैं तो उन्होंने कहा, ‘एक पिता अपने पुत्र के परफॉरमेंस पर क्या कहेगा...? अच्छा ही कहेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed