फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   know the actress simi garewal

थोड़ा जान लीजिए सिमी ग्रेवाल के बारे में भी

Fri, 17 Oct 2014 08:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली Updated Fri, 17 Oct 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
know the actress simi garewal

66 बरस की हो गईं सिमी ग्रेवाल आज भी फिट हैं। उनकी फिल्मी कहानी रूटीन से जरा अलग हटकर है।

विज्ञापन


दिल्ली में पैदाइश

सिमी ग्रेवाल का जन्म दिल्ली में हुआ। सिमी का पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ और इनकी पढ़ाई-लिखाई न्यूलैंड हाउस स्कूल में बहन अमृता के साथ हुई। 1980 के शुरूआत में सिमी का अफेयर पाकिस्तानी बिजनेसमैन जो बाद में पंजाब, पाकिस्तान के गवर्नर बने सलमान तासीर के साथ लंबे समय तक चला। इनकी शादी रवि मोहन के साथ हुई लेकिन इनकी शादी लंबे समय तक चली नहीं और इन्होंने तलाक ले लिया।

कुछ यूं गुजरा कैरियर

इंग्लैंड में अपना बचपन बिताने के बाद इनका परिवार इन्हें युवावस्था में ही इंडिया ले आया। इनकी इंग्लिश लैंग्वेज के कारण ही फिल्ममेकर्स ने इन्हें 'टार्जन गोज टू इंडिया' फिल्म में एक रोल ऑफर किया। उस समय सिमी महज 15 साल की थी। फिरोज खान के साथ 1962 में सिमी ग्रेवाल की ये डेब्यू फिल्म थी।
विज्ञापन


सिमी को बड़े निर्देशकों जैसे राज कपूर, सत्यजीत रे, मृणाल सेन और राज खोंसला के साथ काम करने का मौका मिला। मेरा नाम जोकर और सिद्घार्थ उनकी दो सबसे चर्चित फिल्में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1970 के मध्य में इन्होंने अपने ब्रदर इन लॉ यश चोपड़ा की हिट फिल्म 'कभी कभी' में भी काम किया। इसके अलावा सिमी ने 'चलते चलते' में काम किया। फिल्म 'कर्ज' में नेगेटिव रोल में सिमी ग्रेवाल सबकी नजर में आ गईं।

जब निर्देशन के क्षेत्र में उतरी

1980 की शुरूआत में इन्होंने लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में काम करना शुरू किया। इन्होंने अपनी खुद की प्रोडक्शन कपंनी 'सिगा आर्ट इंटरनेशनल' बनाई। जिसमें इन्होंने दूरदर्शन के लिए एक टीवी सीरिज 'इट्स वूमेन वर्ल्ड' का निर्दशन, निर्माण और लेखन का कार्यभार संभाला।

इन्होंने यूके के चैनल 4 के लिए 'लिविंग जीजेंड राजकपूर' एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई। ये डॉक्यूमेंट्री 'इंडियाज राजीव' के तीन पार्ट्स को फॉलो करके बनाई गई थी। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भी इंटरव्यू लिया।


इसके अलावा सिमी ग्रेवाल ने एक हिंदी फीचर फिल्म 'रूखसत' का लेखन और निर्देशन किया। इसके साथ ही एक टेलीविजन कमर्शियल्स का निर्माण किया।

एक एंकर के तौर पर भी चर्चित

इन्होंने टेलीविजन पर वापसी की और स्टार प्लस के टॉक शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' में होस्ट बनी जिसमें इन्हें बॉलीवुड, बिजनेसमैन, इंडियन क्रिकेटर्स और मीडिया के नामी लोगों का इंटरव्यू लेना होता था।  सिमी ने बीबीसी के डॉक्यू ड्रामा 'महाराजास' के लिए भी काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed