{"_id":"0ff8dc09ed9bafc0b417bb673c09cb0e","slug":"know-about-ranbir-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए रणबीर कपूर से जुड़े सात रोचक किस्से","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जानिए रणबीर कपूर से जुड़े सात रोचक किस्से
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Sep 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से रणबीर कपूर 31 साल के हो जाएंगे। उनके जन्मदिन पर हम रणबीर की जिंदगी से जुड़े सात मजेदार किस्से आपको सुना रहे हैं।
विज्ञापन
*रणबीर कपूर के कैरियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से होती है। इस फिल्म की खासियत यह थी कि रणबीर इस फिल्म में तौलिये के साथ कुछ वैसे ही खेल करते हुए दिखे थे जैसे उनके पिता ऋषि कपूर अपनी पहली फिल्म बॉबी में नजर आए थे।
*रणबीर कपूर एक ऐसे अभिनेता है कि वह जिस फिल्म में काम करते उसकी नायिका के साथ उनके अफेयर की चर्चाएं होने लगतीं। पहली बार अफेयर की बड़ी चर्चाएं फिल्म 'बचना ए हसीनों' की नायिका दीपिका पादुकोन के साथ हुआ।
विज्ञापन
*यह अफेयर कुछ समय तक चर्चाओं में रहा। चर्चाएं इतनी बढ़ गईं कि लगने लगा कि दीपिका पादुकोन कपूर परिवार की बहू बन जाएंगी। लेकिन 2010 आते-आते यह अफेयर टूट गया।
विज्ञापन
*रणबीर कपूर ने 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'राजनीति' फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर की। इन फिल्मों के दौरान तो नहीं लेकिन इन फिल्मों के बाद रणबीर और कैटरीना के बीच अफेयर की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं।
*इसी साल जुलाई महीने में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की एक ऐसे फोटो जारी हुई जिससे पूरा मीडिया जगत सन्न रह गया। इस फोटो में रणबीर और दीपिका बहुत ही कम कपडों में स्पेन के बीच में खड़े हुए थे।
*रणबीर कपूर ने कहा था कि उन्होंने 16 साल की उम्र में ही पहली बार सेक्स कर लिया था। वह उन दिनों स्कूल में थे। उन्होंने यह बात सार्वजनिक तौर पर स्वीकार्य की थी। उन्होंने कहा था कि उस लड़की से उनका अफेयर लंबे समय तक नहीं चल सका।
*रणबीर का नाम करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर की पूर्व पत्नी के साथ भी जुड़ा। यह बात चौंकाने वाली रही। वह लड़की न सिर्फ उम्र में रणबीर से बड़ी थी बल्कि एक रिश्ते में भी आती थी।
*आमिर खान और शाहरुख के बाद रणबीर कपूर नए सितारों में से वह पहले सितारे हैं जिन्होंने निर्देशकों से फीस के बजाय कमाई का एक हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।