फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   know about karishma kapoor affairs

पति के अलावा करिश्मा की जिंदगी में आए कई लड़के

Wed, 25 Jun 2014 11:27 AM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
 know about karishma kapoor affairs

करिश्मा कपूर का नाम हमेशा ही किसी न किसी हीरो के साथ जुड़ता रहा है। यह अलग बात है कि करिश्मा की शादी किसी हीरो से नहीं बल्कि एक व्यवसायी से हुई। करिश्मा की शादी संजय कपूर से हुई। शादी के बाद उनका रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल पाया। कुछ समय के बाद ही वह संजय से अलग मुंबई में रहने लगीं।

विज्ञापन

गोविंदा के साथ जुड़ा है नाम

 know about karishma kapoor affairs

करिश्मा ने गोविंदा के सा‌थ एक नहीं कई हिट फिल्‍में दी हैं। इनकी जोड़ी को बार-बार दोहराया गया है। इसे हिट जोड़ी की केमेस्ट्री कहें या कुछ और एक समय के बाद गोविंदा का नाम करिश्मा कपूर के साथ जुड़ने लगा। इन दोनों ने इसका खंडन या समर्थन नहीं किया। लेकिन जब गोविंदा का नाम रानी मुखर्जी के साथ जुड़ने लगा तो इन अफवाहों को विराम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‌अभिषेक के साथ गंभीर रिश्ता

 know about karishma kapoor affairs

गोविंदा के बाद करिश्मा कपूर का नाम अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा। कहा जाता है कि इस रिश्ते में दोनों परिवारों की सहमति भी थी। इन दोनों के रिश्ते की बात इतनी असली थी कि इनकी सगाई भी हो गई थी। सगाई के बाद एक अज्ञात वजह से इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

विज्ञापन

2003 में संजय कपूर के साथ अफेयर

 know about karishma kapoor affairs

2003 में करिश्मा बिजनेसमैन संजय कपूर के करीब आईं। इनकी शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी, लेकिन कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच उठापटक की खबरें आने लगी थीं।

संजय की यह दूसरी और करिश्मा की पहली शादी थी। हालांकि तब मामला सुलझ गया था और करिश्मा दो बच्चों समाइरा और कियान की मां बनीं, लेकिन उसके बाद स्थिति ज्यादा बिगड़ गईं और बीते जमाने की यह हीरोइन बच्चों को लेकर मां के पास मुंबई लौट आई।

अभी भी है कोई जिंदगी में

 know about karishma kapoor affairs

करिश्मा कपूर इन दिनों भी सिंगल नहीं हैं। उनकी जिंदगी में एक लड़का अभी भी है। करिश्मा के साथ इन दिनों मुंबई के एक बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल का नाम जुड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार जब से करिश्मा मुंबई आई हैं तो कठिन दिनों में तोशनीवाल ने उनका खूब साथ दिया है। वह हर अच्छी-बुरी परिस्थिति में करिश्मा के साथ खड़े रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed