फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Kim Krdashia denied reports of a pregnant

किम कर्दाशिया ने प्रेगनेंसी की खबरों को नकारा

Fri, 02 Jan 2015 05:38 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
Kim Krdashia denied reports of a pregnant

रियलिटी टीवी अभिनेत्री किम कर्दाशिया ने अपने प्रेगनेंट होने की खबरों को खारिज कर दिया है। जिसमें उनके गर्भवती होने की बात कही गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय मॉडल एवं अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर चल रहीं बातों को महज अफवाह बताया है।

विज्ञापन


किम ने प्रेगनेंट होने की खबरों को नकाराते हुए ट्वीट किया, 'पहले कुछ अफवाहों को स्पष्ट कर लेते हैं। मैं इन अफवाहों को ऑनलाइन पढ़-पढ़कर ऊब गई हूं और सच में कहूं तो मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से जन्म लेती हैं।'

विज्ञापन


किम पहले से ही एक बच्चे की मां हैं। उन्होंने कहा, "मैं गर्भवती नहीं हूं।" किम की एक बेटी है जिसका नाम नॉर्थवेस्ट है। किम और उनके पति के बीच मनमुटाव होने की भी अफवाहें सामने आई थीं। इस पर किम ने कहा, 'कान्ये और मेरे बीच शादी संबंधी कोई समस्या नहीं है। हम दोनों तो एक-दूसरे के आदी हो गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटनी ने अपने प्रेमी को गिफ्ट में दिया घोड़ा

Kim Krdashia denied reports of a pregnant

गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने प्रेमी चार्ली ईबेरसोल को जन्मदिन पर गिफ्ट में एक अच्छी नस्ल का घोड़ा दिया है। ब्रिटनी ने हाल में चार्ली के 32वें जन्मदिन पर उन्हें यह तोहफा दिया। उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, 'बर्थडे ब्वॉय के लिए जन्मदिन पर घोड़े।'

पॉप स्टार ब्रिटनी अपने कामों के लिए हमेशा चर्चा में रही हैं। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, ब्रिटनी ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की, जिसमें वे अपने प्रेमी के साथ दोनों घोड़े के अस्तबल की कायापलट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed