313 करोड़ कमा चुकी है सलमान की 'किक'
सलमान खान की किक एक बड़ी फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म ने अब तक 313 करोड़ कमा लिए हैं। इस कमाई में देश के साथ विदेश में भी हुई कमाई शामिल है। इसी के साथ किक ओवरऑल कलेक्शन में रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी से भी कमाई में आगे निकल चुकी है। ये जवानी है दीवानी ने वर्ल्डवाइड 303 करोड़ रूपए कमाए थे।
200 करोड़ बस होने को
फिल्म भारतीय बाजार में भी अच्छा कारोबार कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 197 करोड़ की कमाई कर ली है। यह रविवार तक के आंकड़े हैं। सोमवार को निश्चित ही यह फिल्म 3 करोड़ कमा लेगी। इसी के साथ वह 200 करोड़ के क्लब में जली जाएगी।
नंबर 6 पर है किक
हिंदी सिनेमा के इतिहास में कमाई के मामले किक अभी छठें पायदान पर खड़ी है। 537 करोड़ कमाकर धूम 3 इस सूची में नंबर वन है। दूसरे नंबर पर शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस है। इसने अब तक 422 करोड़ की कमाई की है। थ्री इडियट्स, कृष 3 और एक था टाइगर जैसी फिल्मे भी अभी किक से आगे हैं।