फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   kick breaks many records

टूटा '3 इडियट्स' का रिकॉर्ड, खतरे में 'चेन्नई एक्सप्रेस'

Tue, 05 Aug 2014 11:50 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
kick breaks many records

पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद सलमान खान-जैकलिन फर्नांडिज की फिल्म अब 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। साथ ही यह सलमान की भी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने सोमवार तक लगभग 202 करोड़ रूपए कमा लिए थे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 225 करोड़ तक कमा सकती है।

विज्ञापन

एक था टाइगर के आगे निकली

kick breaks many records

किक के दो सौ करोड़ के क्लब में पहुंचने के साथ ही सलमान ने कमाई के मामले में अपनी एक पुरानी फिल्म ‌एक था टाइगर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक था टाइगर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस में करीब 198 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म अब तक ओवरसीज बाजार में 319 करोड़ कमा चुकी है। जबकि किक अब तक ओवरसीज मार्केट में 313 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकल गई थ्री इडियट्स के आगे

kick breaks many records

सलमान खान की किक भारतीय बाजार के आंकड़ों के अनुसार आमिर खान की चर्चित फिल्म 3 इडियट्स के आगे निकल गई है। 3 इडियट्स ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 202 करोड़ की कमाई की थी। सोमवार तक यह किक 202 से भी आगे निकल चुकी है। मंगलवार तक इसके 210 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।


विज्ञापन

टूटेगा चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड?

kick breaks many records
3 इडियट्स फिल्म के बाद किक शाहरुख की चर्चित और उनके कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। किक 202 करोड़ से अधिक कमा चुकी है और चेन्नई एक्सप्रेस के खाते में 226 करोड़ की कमाई है। जिस गति से किक चल रही है उसे देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म 24 करोड़ रूपए आराम से कमा लेगी। यदि किक ऐसा करती है ‌तो वह धूम 3 के बाद सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed