फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   kick break chennai express record

'किक' ने तोड़ा 'चेन्नई एक्सप्रेस' का भी रिकॉर्ड

Thu, 14 Aug 2014 07:52 AM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
kick break chennai express record

सलमान खान की इस सुपरहिट फिल्म ने लगभग 227 करोड़ की कमाई कर ली है। यह आंकड़े 13 अगस्त तक के हैं। चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म ने लगभग 226 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह सलमान की फिल्म किक ने शाहरुख की सबसे सफल फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। इसके पहले किक आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

विज्ञापन

पर धूम 3 फिल्म से पीछे

kick break chennai express record

सलमान खान की यह फिल्म अब सिर्फ धूम 3 से पीछे रह गई है। यदि ओवरसीज और भारत में हुई कुल कमाई की बात करें तो किक अब तक लगभग 370 करोड़ कमा चुकी है। उसके आगे अब सिर्फ आमिर खान की फिल्म धूम 3 है। आमिर की इस फिल्‍म ने वर्ल्ड वाइड 450 करोड़ से अधिक की कमाई की है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म धूम 3 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सीक्वल की बारी

kick break chennai express record

फिल्‍म की सफलता से सलमान खान के साथ फिल्‍म के निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियावाला भी उत्साहित हैं। अब साजिद ने संकेत दिया है कि वह इस फिल्म के सीक्वल पर काम कर सकते हैँ। वैसे भी फिल्म जहां खत्म की गई है इस फिल्म की सीक्वल की पूरी उम्मीद है। हो सकता है कि धूम की तरह इस फिल्म के भी सीक्वल पर काम किया जाए।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed