फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Katrina doing movies with new actors

क्या बड़ी उम्र के स्टार्स से ऊब गई हैं कैटरीना?

Thu, 22 Jan 2015 11:17 AM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
Katrina doing movies with new actors

बॉलीवुड हीरोइन कैटरीना कैफ अब बड़ी उम्र के अभिनेताओं के साथ काम करके ऊब गई हैं। हालांकि कैटरीना के साथ बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स काम कर चुकी हैं। ऐसे में कैटरीना ने कम उम्र के अभिनेता के साथ फिल्म साइन की है।

विज्ञापन


खबर है कि कैटरीना अपनी नई फिल्म में सिद्धार्थ मलहोत्रा के साथ काम करने जा रही हैं। फरहान अख्तर की फिल्म के लिए कैटरीना ने हां कह दिया है। वैसे इन दोनों कलाकारों ने पहले कभी साथ काम नहीं किया है। कैटरीना जहां 'जग्गा जासूस' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं सिद्धार्थ मलहोत्रा 'ब्रदर्स' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा कैटरीना ने आदित्य रॉय कपूर के साथ भी एक फिल्म साइन की है। इससे साफ लगता है कि कैटरीना अब बढ़ती उम्र वाले स्टार्स के साथ काम करके बोर हो गई हैं।

विज्ञापन

तीनों खान के साथ फिल्म करने से बच रहीं कैट

Katrina doing movies with new actors

बॉलीवुड में इन दिनों कैटरीना का सितारा बुलंद है। तभी तो वे बड़े स्टार्स के बदले, नए स्टार्स को तवज्‍जो दे रही हैं। दो नए स्टार्स के साथ फिल्‍म्‍ा साइन करने के बाद, खबर है कि कैटरीना तीनों खान यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ फिल्में करने से बच रहीं हैं। इसको लेकर वह कई ऑफर ठूकरा चुकी हैं।

कैटरीना इन दिनों 'जग्गा जासूस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें उनके साथ उनके साथ रणबीर कपूर हैं। इस फिल्म की शूटिंग के बाद कैटरीना और सिद्धार्थ नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed