फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Kareena reviels actress messages Salman Khan for asking movie

करीना ने खोल दी पोल, सलमान से फिल्म मांगने के लिए ये करती हैं हीरोइनें

Mon, 19 Oct 2015 11:47 AM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
Kareena reviels actress messages Salman Khan for asking movie

हाल ही में करीना कपूर ने एक ऐसा राज खोल दिया है, जिसने कई हीरोइनों की नींद उड़ा दी है। मीडिया में आए करीना के एक बयान के अनुसार बॉलीवुड की कई हीरोइनें सलमान खान को फोन पर मैसेज भेज उनसे काम मांगती हैं।

विज्ञापन


इनमें से कई तो ऐसी हैं जिनके साथ सलमान कभी काम तक नहीं करना चाहते। करीना के अनुसार खुद सलमान ने उन्हें यह बात बताई है और हीरोइनों के मैसेज तक दिखाए हैं। करीना ने बताया है कि देर रात तक हीरोइनें सलमान को मैसेज भेजती हैं।
विज्ञापन


करीना यहां तक कहने से नहीं चूकीं कि मैजेस भेजने वाली कई हीरोइनें तो बड़ी प्रतिष्ठित हैं। उन्होंने यह भी राज खोला कि सलमान के साथ काम करने की इच्छा लेकर हीरोइनें उनके घर के चक्कर तक लगाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन सी हैं वो हीरोइनें!

Kareena reviels actress messages Salman Khan for asking movie

करीना की इन बातों के साथ बॉलीवुड में कयास लगने लगे हैं कि आखिर ये कौन हीरोइनें हैं जो सलमान को देर रात मैसेज करती हैं और उनके घर के चक्कर लगाती हैं। वैसे सवाल करीना पर भी उठ रहे हैं कि आखिर क्या सोच कर उन्होंने यह राज खोला है और किन हीरोइनों की तरफ उनका इशारा है?

क्या राज पर से पर्दा उठा कर करीना कुछ हीरोइनों को संदेश देना चाहती हैं कि अगर उनसे पंगा लिया तो वह नाम भी सार्वजनिक कर सकती हैं? उल्लेखनीय है कि कई ऐसी स्थापित हीरोइनें हैं जो बरसों से सलमान के साथ काम करने का मौका तलाश रही हैं। उनमें से कुछ तो खुल कर यह बात कहती हैं और कई चुप रह जाती हैं।

ऐसी भी हीरोइनों हैं जिनके करिअर को एक-डेढ़ दशक से ज्यादा हो गया है और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें सलमान के साथ काम करने का मौका नहीं मिला। जबकि सलमान ने नई-नई लड़कियों को अपनी फिल्मों में मौका दे दिया।

सलमान से काम मांगने को ओछी हरकत

Kareena reviels actress messages Salman Khan for asking movie

वैसे करीना इस मामले में भाग्यशाली हैं कि उन्हें सलमान क्या तीनों खानों के साथ फिल्में करने को मिली हैं। सलमान के साथ तो उन्होंने चार फिल्में की हैं। इस मामले में करीना कहती हैं कि यह उनके परिश्रम का नतीजा है। करीना के अनुसार, ‘मैं वर्षों से मेहतन कर रही हूं, इसलिए आज यह परिणाम दिखता है कि मैं खान और अन्य बड़े ऐक्टरों की हीरोइन हूं।’

करीना ने दूसरी हीरोइनों के द्वारा सलमान से फोन पर काम मांगने को ओछी हरकत करार दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी काम को लेकर ऐसी ओछी हरकतें नहीं की और न ही भविष्य में कभी कर सकती हूं।’

करीना ने इन बयानों को देते हुए यह नहीं सोचा कि उन हीरोइनों पर क्या बीतेगी जो कभी सलमान के साथ काम नहीं पाईं और अब अगर कोई हीरोइन भविष्य में सलमान के साथ काम करेगी तो क्या यही नहीं समझा जाएगा कि उसने खुद रोल के लिए सलमान से गुजारिश की थी? जानकारों के अनुसार करीना की ये बातें आने वाले लंबे समय तक सलमान के साथ काम करने की इच्छा रखने वाली हीरोइनों के कानों में गूंजती रहेंगी।

सबके लिए लकी नहीं हैं सलमान

Kareena reviels actress messages Salman Khan for asking movie

हीरोइनों भले ही सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं लेकिन रिकॉर्ड बताता है कि भाईजान सबके लिए लकी नहीं हैं। खास तौर पर उनके साथ करिअर शुरू करने वाली हीरोइनों का रिकॉर्ड आगे जाकर बिगड़ा हुआ मिलता है।

सलमान के साथ करिअर शुरू करने वाली भाग्यश्री (मैंने प्यार किया), नग्मा (बागी), चांदनी (सनम बेवफा), रेवती (लव), भूमिका चावला (तेरे नाम), स्नेहा उल्लाल (लकीः नो टाइम फॉर लव) आज कहीं नहीं हैं। जबकि जरीन खान (वीर) और डेजी शाह (जय हो) पैर जमाने के लिए सेक्स-थ्रिलर तक करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed