{"_id":"234f43fa6f1868f8f2dec6265ee8cb3c","slug":"kareena-kapoor-upcoming-movies-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में टकराएंगी करीना कपूर की दो फिल्में","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
गर्मियों में टकराएंगी करीना कपूर की दो फिल्में
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 13 Nov 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
कोई ऐक्टर नहीं चाहता कि उसकी दो फिल्में एक साथ रिलीज होकर एक-दूसरे का बिजनेस प्रभावित करें। लेकिन खबर है कि 2016 की गर्मियों में करीना कपूर की दो फिल्में एक साथ टिकट खिड़की पर आएंगी। एक का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं और दूसरी के निर्देशक आर.बाल्कि हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बेबो की दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और रिलीज डेट आमने-सामने पड़ रही है। सूत्र कह रहे हैं कि अभिषेक की जो फिल्म जनवरी में रिलीज होनी थी वह अब अप्रैल में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर भी हैं। चर्चा है कि शाहिद की हालिया फिल्म शानदार के बुरी तरफ फ्लॉप होने से परेशान अभिषेक ने अपनी रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला किया ताकि फ्लॉप का शोर कुछ कम हो जाए।
विज्ञापन
वैसे निर्माताओं का दावा है कि यह बात सही नहीं है। वह फिल्म को इसलिए अप्रैल में रिलीज करेंगे हैं क्योंकि तब आईपीएल होगा और उस दौरान ज्यादा फिल्में सिनेमाघरों में नहीं आएंगी। बाल्कि की फिल्म भी इसी दौर में सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है।
विज्ञापन
बाल्कि ने बहुत तेजी से अपनी फिल्म की शूटिंग की और इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। अब बेबो की दो फिल्में साथ आने पर उनके प्रशंसक खुश होंगे, मगर वह नहीं चाहतीं कि इस टक्कर से उनकी किसी एक फिल्म का नुकसान हो जाए।