फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   kareena kapoor play amrita pritam

चर्चा में: करीना होंगी अमृता प्रीतम, गुलजार संग इरफान

Wed, 06 Nov 2013 02:44 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 06 Nov 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor play amrita pritam

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों करीना कपूर के अमृता प्रीतम का किरदार निभाने की बहुत चर्चा है।

विज्ञापन


*करीना कपूर अपने कैरियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार करने जा रही हैं। वह लेखिका अमृता प्रीतम बनेंगी। बांबे टॉकीज का निर्माण करने वाली आशी दुआ साहिर और अमृता की प्रेम कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहती है।
 
आशी दुआ की यह फिल्म सही तथ्यों पर आधारित होगी। चर्चा है कि इस फिल्म में करीना कपूर अमृता प्रीतम के किरदार को निभा सकती है। वहीं, साहिर लुधियानवी के किरदार के लिये फरहान अख्तर के नाम की चर्चा है। इस फिल्म का निर्देशन जसमीत रीन करेंगी।
विज्ञापन

 
*अभिनेत्री शबाना आजमी को तेरहवें फ्लोरेंस इंडियन फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा। इसी माह 22 नवंबर से 28 नवंबर को फ्लोरेंस में आयोजित हो रहे इस फेस्टिवल में चालीस फिल्में प्रदर्शन के लिए चुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, कई यूरोपियन फिल्मों के वल्र्ड प्रिमियर की भी योजना बनाई गई है। इस मौके पर शबाना की अंकुर, सिटी ऑफ जॉय और फायर जैसी कई बहुचर्चित फिल्में दिखाई जाएंगी।


*गुलजार एक अरसे बाद फिल्म बनाने जा रहे हैं। उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का निर्देशन बेटी मेघना गुलजार करने जा रही हैं, जिसमें इरफान खान के लीड भूमिका में होंगे। एक और खास बात यह है कि इस फिल्म का लेखन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं।

फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। अगले साल की शुरूआत में ही इसकी शूटिंग प्रारंभ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed