{"_id":"4239211efc815d0844da92fd40803d15","slug":"karan-johar-in-new-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: करन जौहर की मूंछे ,सनी लियोनी की कीमत ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: करन जौहर की मूंछे ,सनी लियोनी की कीमत
अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 12 Oct 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
* क्या आपने कभी करन जौहर को मूंछों में देखा है? अगर नहीं तो तैयार रहिए। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में करन न केवल विलेन का रोल कर रहे हैं, बल्कि अपने को खलनायक जैसा दिखाने के लिए उन्होंने मूंछें तक रख ली हैं। लेकिन ध्यान रहे कि ये मूंछें काली नहीं बल्कि ग्रे होंगी!
विज्ञापन
* जिन्हें लगता है कि सनी लियोनी का बॉलीवुड में कैरियर लंबा नहीं चलने वाला, यह उनके होश उड़ाने वाली बात है। चर्चा है कि पोर्न फिल्मों की इस नायिका ने निर्माता पराग सांघवी के साथ तीन फिल्मों की डील साइन कर डाली है। वह भी पांच करोड़ रुपये में...!
विज्ञापन
*फिल्मों में ऋषि कपूर की दूसरी पारी इतने जोरदार ढंग से निकल पड़ी है कि साउथ से भी उनकी डिमांड आ गई है। खबर है कि हीरो के रूप में कभी साउथ की फिल्म न करने वाले ऋषि ने एक दक्षिण भारतीय फिल्म साइन की है, हंड्रेड रुपीज।
विज्ञापन
*‘आशिकी 2’ के आदित्य रॉय कपूर इन दिनों वह दो श्रद्धाओं को लेकर असमंजस में है। हीरोइन श्रद्धा कपूर के साथ उनकी ‘आशिकी’ के चर्चे तो हैं ही, आदित्य की सेक्रेटरी का नाम भी श्रद्धा है। जब कभी वह दोनों के साथ होते हैं तो एक श्रद्धा से बात करना मुश्किल हो जाता है क्योंकि नाम सुनते ही दोनों एक साथ कहती हैं, ‘कहिए...’। अब बताएं आदित्य क्या करें?