{"_id":"fefa4a378fbc2e8212fac6351cc2d74e","slug":"kapoors-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बार टकरा चुके हैं राजकपूर के ये दोनो बेटे","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
कई बार टकरा चुके हैं राजकपूर के ये दोनो बेटे
फीचर डेस्क/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 10 Nov 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूर खानदान की बीच वाली पीढ़ी के डब्बू और चिंटू दो साल पहले आई फिल्म ‘हाउसफुल-2’ में एक दूसरे को मात देते नजर आए थे। डब्बू और चिंटू! अरे वही अपने रणधीर कपूर और ऋषि कपूर। मगर ‘हाउसफुल-2’ से पहले भी एक बार ऐसा मौका आया था, जब अनजाने में ही दोनों में कंपीटीशन सा छिड़ गया था।
विज्ञापन
हुआ यूं था कि 'मेरा नाम जोकर' में राज साहब की किशोरावस्था के लिए कलाकार चुना जाना था। राज कपूर साहब की जिद थी कि यह रोल रणधीर कपूर निभाएं। रणधीर पहले तो यह बात सुनकर बहुत घबराए कि फिल्म में राज कपूर की किशोरावस्था का रोल करना है। मगर फिर इस बात पर खुश भी हो गए कि उन्हें एक्टिंग करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
राज कपूर तो पहले ही इस बात को लेकर खुश थे, कि परिवार के बड़े बेटे के एक्टिंग करियर की शुरुआत हो रही है। मगर इस सबमें चिंटू काफी दुखी थे, कि उन्हें यह मौका नहीं मिला।हालांकि, बाद में उन्होंने यह सोचकर तसल्ली कर ली कि बड़े भाई की शुरुआत के बाद उनका भी नंबर जल्दी ही आएगा।
विज्ञापन
अब शूटिंग शुरू हुई और डब्बू कैमरे के सामने आए। राज साहब ने कैमरे की नजर से देखा, तो ये क्या? रणधीर कपूर बहुत मोटे दिख रहे थे। असल में ही वह उस वक्त बेहद मोटे थे, उनका वजन भी बहुत ज्यादा था।
अब समस्या ये कि क्या करें? तभी राज साहब के सामने ऋषि कपूर का चेहरा आया। मजबूरी में राज साहब को बड़े बेटे को पहले मौका देने की परंपरा तोड़कर ऋषि कपूर यानी चिंटू को एक्टिंग का फरमान सुनाना पड़ा। चिंटू भी अब ना करने की स्थिति में नहीं थे। वह राजी हो गए छोटे राज कपूर बनने के लिए और बेचारे डब्बू देखते रह गए।