फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Kangna upset to take katti batti

इस फिल्म से इतना डर रही हैं कंगना की नींद नहीं आ रही है!

Thu, 13 Aug 2015 03:12 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
Kangna upset to take katti batti

कंगना रनौत से हर फिल्म में कामयाबी की उम्मीदें लग रही हैं। इससे खुद कंगना चिंतित हैं। खास तौर पर उनकी अगली फिल्म कट्टी बट्टी को लेकर। फिल्म के निर्देशक और हीरो का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड खराब है। दर्शकों और ट्रेड की दुनिया में जून में रिलीज फर्स्ट लुक के बावजूद कट्टी बट्टी को लेकर खास उत्साह नहीं दिख रहा। कंगना की सफलता की गाड़ी कहीं यहां पंचर न हो जाए...

विज्ञापन


आजकल कंगना रनौत की नींदे उड़ी हुई हैं। कारण है, आने वाली फिल्म कट्टी बट्टी की नाकामी का डर। सफलता की लहर पर सवार व्यक्ति को यूं भी नींद कम आती है, और ऐसे में नाकामी की आशंका सामने दिखे तो पलक झपकते फिसलने का डर सताता है। कंगना के नजदीकी सूत्र बता रहे हैं कि इन दिनों पहाड़ की इस सुंदरी का हाल यही है।
विज्ञापन


उन्हें लग रहा है कि क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की सफलता कट्टी बट्टी के साथ धुल न जाए। फिल्म का फर्स्ट लुक जून महीने में लॉन्च हुआ था मगर अभी तक इसे लेकर कोई उत्साह नहीं दिख रहा। फिल्मी दीवानों में भी इसकी चर्चा नहीं है। ट्रेड विशेषज्ञ आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि यह हाल के वर्षों में कंगना की सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्म साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह साधारण टाइप की हीरोइन थीं और ...

Kangna upset to take katti batti

कंगना के डर की दो वजहें बताई जा रही हैं। एक हैं फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी और दूसरी है फिल्म के हीरो इमरान खान। दोनों के करिअर में फ्लॉप फिल्मों की लंबी कतार है। सब जानते हैं कि इन दोनों के नाम पर दर्शक सिनेमाघरों में नहीं आने वाले। उस पर समस्या यह भी है कि कट्टी बट्टी की कहानी साधारण रोमांटिक फिल्मों जैसी है। जिसमें इमरान और कंगना को लिव-इन रिलेशन में रहते दिखाया गया और शादी करने के दबाव पर कंगना इस हीरो को छोड़ कर चली जाती है। फिर कुछ साल बीतने पर लौट आती है। यानी अंत में सब ठीक हो जाता है। फिल्म में हीरो का किरदार बोरिंग मगर सीरियस टाइप दिखाया गया है वहीं हीरोइन बेफिक्र और बिंदास है। ऐसे किरदारों की लव स्टोरी बॉलीवुड की जाने कितनी फिल्मों में आ कर बासी हो चुकी है। एक और बासी लव स्टोरी को क्या दर्शक पसंद करेंगे?

सूत्रों के अनुसार कंगना ने यह फिल्म तब साइन की थी जब वह साधारण टाइप की हीरोइन थीं और उन्हें बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलताएं नहीं मिली थीं। अब समीकरण बदल चुके हैं और कंगना की परेशानी का सबब बन गए हैं। कंगना ही कट्टी बट्टी की अकेली और आखिरी उम्मीद हैं। फिल्म ट्रेड से जुड़े सूत्रों के अनुसार कंगना ने अपनी चिंताएं निर्माता-निर्देशक को बता दी थी परंतु उन्होंने इस मामले में कुछ भी कर पाने में असमर्थता जताई। इसके बाद कंगना उनसे नाराज हो गई थीं और फिल्म के प्रमोशन से खुद को दूर करने का इरादा बनाने लगी थीं। काफी समय वह दूर भी रहीं। ट्रेड सूत्रों के अनुसार कट्टी बट्टी को लेकर किसी तरह की ‘बज’ (चर्चा) नहीं है। वैसे अभी एक महीना बाकी है और कट्टी बट्टी 18 सितंबर को रिलीज होनी है। ट्रेड के जानकारों के अनुसार अगर फिल्म का प्रचार रिलीज के वक्त भी आज ही की स्थिति में रहेगा तो इसका वीकेंड 15 से 20 करोड़ रुपये भी मुश्किल से होगा।

ऐसे आईं रास्ते पर

Kangna upset to take katti batti

-फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार कंगना कट्टी बट्टी के ट्रेलर लॉन्च के समय बहुत खुश नहीं थीं। उन्हें ट्रेलर और फिल्म पसंद नहीं आई थी। सूत्रों की मानें तो शुरुआत में कंगना इसके प्रचार में विशेष रुचि नहीं दिखा रही थीं। बताया जाता है कि कंगना के रवैये ने सबको चिंता में डाल दिया था। सूत्र बताते हैं कि कंगना के रंग बदलने के बाद निर्माताओं ने हीरो इमरान खान के मामा आमिर खान को प्रमोशन के लिए आगे लाने का मन बनाया और उन्हें फिल्म दिखाई। आमिर ने फिल्म देखन के बाद कुछ बदलावों के सुझाव दिए। बताया जाता है कि जैसे ही आमिर फिल्म के प्लेटफॉर्म पर आए, कंगना रनौत को उनकी पीआर टीम ने समझाया कि इस तरह वह लाइम लाइट में पिछड़ जाएंगी और सबका ध्यान आमिर पर टिक जाएगा। मीडिया में सिर्फ आमिर की बातें होंगी। नतीजा यह कि वह तुरंत फिल्म प्रमोशन के लिए राजी हो गईं।

खुद बना लिया फार्मूला
-कंगना रनौत की क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स भले ही सफल रही हो, परंतु जानकारों का कहना है कि वह अपनी फिल्मों को लेकर एक फार्मूले पर चल पड़ी हैं। जिसका नुकसान उन्हें आगे जाकर हो सकता है। हमेशा केंद्रीय भूमिका की जिद में वह ऐसे रोल चुन रही हैं जिसमें हीरोइन हीरोइन हीरो को छोड़ कर चली जाती है। क्वीन में कंगना राजकुमार राव को छोड़ जाती हैं। फिर तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में वह आर.महादेवन को छोड़ जाती हैं। कट्टी बट्टी में भी अब यही देखने को मिलेगा। इमरान को छोड़ कर कंगना चली जाएंगी। इतिहास गवाह है कि फिल्मों में फार्मूले ज्यादा वक्त तक काम नहीं करते। उल्लेखनीय है कि हीरोइन से कमतर हीरो वाले फार्मूले की कंगना स्टारर रिवॉल्वर रानी पिछले साल बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed