{"_id":"74887c9ffce5d158c08ce6a9716d1a0e","slug":"kangna-ranout-hritik-roshan-deepika-padukone","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: फिर से रेड लाइट इलाके में पहुंच गई कंगना","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: फिर से रेड लाइट इलाके में पहुंच गई कंगना
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 23 Jan 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारों में चर्चा इस बात पर है कि कंगना रानौठ एक बार फिर रेड लाइट इलाके में पहुंच गईं।
विज्ञापन
*फिल्म ‘रज्जो’ में एक नाचनेवाली का किरदार निभाने के लिए कंगना रानौठ ने मुंबई के रेड लाइट एरिया की खूब खाक छानी थी। लेकिन इस बार फिल्म ‘क्वीन’ की शूटिंग के दौरान वह एम्सटर्डम में केवल जिज्ञासावश ही वहां के रेड लाइट एरिया देखने के लिए जा पहुंची। कंगना के अनुसार, ‘यह एक अनोखा अनुभव था, जहां सड़कों पर सैकड़ों मर्द थे और किसी में कोई शर्म या झिझक नहीं
विज्ञापन
*दीपिका पादुकोण के दोस्तों को उनका पुराना बॉयफ्रेंड रिकॉर्ड (निहार पंड्या, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी और रणबीर कपूर) देख कर लगता है कि कहीं वह जल्दी ही रणवीर सिंह से भी किनारा न कर लें।
विज्ञापन
चर्चा है कि इस बार नए साल की पार्टी में इन दोस्तों ने दीपिका को खूब समझाया कि रणवीर को हाथ से न जानें दें क्योंकि वह उनके प्यार में पूरी तरह दीवाने हैं। दीपिका के दिल में क्या है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
*ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग आखिरकार शुरू होने जा रही है। ऋतिक के खराब स्वास्थ्य के कारण लगातार लटक रही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से लगातार एक महीने तक होगी।
जिसमें अधिकतर काम निपटा लिया जाएगा। लेकिन अब भी देखना होगा कि क्या फिल्म अपनी तय तारीख 6 अक्तूबर को रिलीज हो पाएगी?