{"_id":"90444a9e95fe6428f65a8232a55a1189","slug":"kangna-is-not-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा मे: कंगना का प्यार,कपिल का राज","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा मे: कंगना का प्यार,कपिल का राज
अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 23 Oct 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
*कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सर्वेसर्वा कपिल शर्मा की दीवानी लड़कियों को इस बात से झटका लग सकता है कि खुद को सिंगल बताने वाले इस कॉमेडियन की सच्चाई कुछ और है। चर्चा है कि कपिल की मैनेजर प्रीति सिमोस ही उनकी गर्लफ्रेंड हैं! प्रीति पहले एक मनोरंजन चैनल में थीं। दोनों की मुलाकात कॉमेडी सर्कस के सैट पर हुई थी। उसके बाद प्रीति ने चैनल छोड़ कर कपिल का काम संभाल लिया।
*कंगना रनौत के पास प्यार के लिए वक्त नहीं है। ऐसे समय जबकि उनकी हमउम्र ज्यादातर हीरोइनें कैरियर के साथ निजी जिंदगी में भी लुत्फ उठा रही हैं, कंगना का कहना है कि प्यार को लेकर उनके अनुभव बहुत अच्छे नहीं रहे हैं और पिछले सात साल में वह पहली बार अपने परिवार को एकजुट करने में कामयाब है। ऐसे में वह परिवार पर ध्यान देना चाहती हैं, जो उन्हें प्यार करता है उसे इंतजार करना होगा!
*संजय लीला भंसाली अपने काम के प्रति कितने निष्ठावान हैं यह बताने की जरूरत नहीं, लेकिन इन दिनों वे अपनी अगली फिल्म रामलीलाको लेकर ज्यादा ही सतर्क है। फिल्म का संपादन चल रहा है और भंसाली दिन में पंद्रह घंटे एडिटिंग टेबल पर गुजार रहे हैं। असल में उनकी पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जो बुरा हाल हुआ है, उसे देखते हुए भंसाली कोई रिस्क नहीं लेना चाहते!
विज्ञापन
--