{"_id":"91e271c562c7954cb8f243fa5dbd6e97","slug":"kangana-left-exam-and-boss-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: कंगना के लिए छोड़ी परीक्षा, फंस गया 'बॉस'","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: कंगना के लिए छोड़ी परीक्षा, फंस गया 'बॉस'
Updated Thu, 17 Oct 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'रज्जो' में कंगना के साथ 18 साल के पारस अरोड़ा ने अभिनय किया है।
किसने अपने इम्तिहान और कंगना में से कंगना को चुना, विवेक ओबेरॉय हैं 'बेरोज़गार' और 'बॉस' फंस गया। पढ़िए मनोरंजन जगत की हलचल, मुंबई डायरी में
पढ़ाई नहीं कंगना!
कंगना रानाउत की आने वाली फिल्म क्लिक करें 'रज्जो' में उनके साथ 18 साल कलाकार पारस अरोड़ा काम कर रहे हैं। 'रज्जो' पारस की पहली फिल्म है। इससे पहले वो टीवी शो 'वीर शिवाजी' में काम कर रहे थे।
'रज्जो' में कंगना के साथ काम करने का मौका मिलने को लेकर पारस इतने उत्साहित थे कि उन्होंने अपनी बारहवीं की परीक्षा ही छोड़ दी।
पारस कहते हैं, "12वीं के बोर्ड इम्तिहान के वक़्त फिल्म के कुछ अहम सीन शूट होने थे। मेरे पास कंगना के साथ काम करने का मौका था तो मैंने फिल्म को चुना और परीक्षा छोड़ दी।"
'रज्जो' 15 नवंबर को रिलीज़ होगी।
फंस गया 'बॉस'
फिल्म 'बॉस' का विशालकाय पोस्टर अनुमति न मिलने की वजह से भारत में जारी नहीं किया जा सका।
क्लिक करें अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉस' ईद के मौक़े पर 16 अक्टूबर को रिलीज़ हो गई। फिल्म की रिलीज़ से पहले इसका एक विशालकाय पोस्टर लोगों के लिए जारी किया जाने वाला था। लेकिन अनुमति न मिलने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
इसे विश्व का अब तक का 'सबसे बड़ा पोस्टर' कहा जा रहा है। गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी इसका नाम दर्ज हो चुका है।
ये पोस्टर तक़रीबन 180 फ़ीट लंबा है। और इसने इससे पहले के सबसे बड़े पोस्टर का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो माइकल जैक्सन का था।
ख़बरों के मुताबिक़ ब्रिटेन में निर्मित इस पोस्टर को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने क्लीयरेंस नहीं दी जिसकी वजह से ये मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब (जहां इसे लाया जाना था) नहीं पहुंच पाया।
'बेरोज़गार' हैं विवेक ओबेरॉय
फिल्म 'कृष-3' में खलनायक बने विवेक ओबेरॉय के पास फ़िलहाल कोई और फिल्म नहीं है।
फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद औरक्लिक करें 'कृष-3' जैसी मेगाबजट फिल्म में अहम भूमिका निभाने के बाद भी अभिनेता विवेक ओबेरॉय बेरोज़गार हैं। ये बात ख़ुद उन्होंने मीडिया को बताई।
फिल्म 'कृष-3' के प्रमोशन के मौके पर पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि उनकी आने वाली फिल्में कौन सी हैं तो विवेक काफ़ी देर तक चुप रहे और फिर आहिस्ता से बोले, "फ़िलहाल कोई नहीं।"
'कृष-3' में विवेक, खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रानाउत की भी मुख्य भूमिका है।
फिल्म दीवाली के मौके पर चार नवंबर को रिलीज़ हो रही है और विवेक ने उम्मीद जताई है कि इस फिल्म से उनके करियर को काफ़ी फ़ायदा पहुंचेगा।