फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   kangana caste his vote in himachal pradesh

कंगना निभाएंगी देश के प्रति अपना कर्तव्य

Sun, 27 Apr 2014 07:38 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Sun, 27 Apr 2014 07:38 AM IST
विज्ञापन
 kangana caste his vote in himachal pradesh
एक के बाद एक कई चर्चित फिल्मों के जरिए सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत देश के प्रति अपने कर्तव्य को नहीं भूली हैं।
विज्ञापन


*‘क्वीन’ और ‘रिवॉल्वर रानी’ की तारीफों की लहरों पर सवार कंगना रनौत ने स्पष्ट कर दिया है कि सफलता के बीच वह देश के प्रति अपना कर्तव्य नहीं भूली हैं। वोटर लिस्ट में उनका नाम हिमाचल प्रदेश में है, जहां सात मई को मतदान होना है। कंगना का कहना है कि मैं वोट देने जरूर जाऊंगी। लेकिन यह सिर्फ कुछ घंटों की यात्रा होगी। वह उसी दिन विमान से वापस मुंबई लौट आएंगी।

*निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने चुनाव आयोग को अनोखा सुझाव दिया है। उनका कहना है कि इस देश में वोटिंग के दिन छुट्टी रखने पर भी 100 फीसदी वोटिंग नहीं होती, इसलिए सरकार को ऐसी व्यवस्था करना चाहिए कि लोग पोलिंग बूथ तक आने के बजाय घर पर बैठे ही वोट दे सकें। तब शायद हमारा मतदान 100 प्रतिशत के करीब पहुंच सके। अब देखना रोचक होगा कि रामू के आइडिये पर चुनाव आयोग क्या कहता है।
विज्ञापन


*सुनील शेट्टी नाम से तो आप परिचित हैं। यह नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में 20वें नंबर पर है। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी से लेकर अजहरूद्दीन, महिमा चौधरी और नगमा भी हैं। लेकिन सबको आश्चर्य तब हुआ जब 14 अप्रैल को ऐक्टर सुनील शेट्टी ने अरुण जेटली और उसके छह दिन बाद परेश रावल के हक में प्रचार किया। दोनों उम्मीदवार भाजपा के हैं। खलबली मची तो अब कांग्रेस ने सफाई दी है कि उसकी सूची में जो सुनील शेट्टी हैं वह साउथ के एक नेता हैं। यह सफाई लोगों के गले नहीं उतर रही। सुनील शेट्टी भी चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed