{"_id":"b8ae03fc-da3f-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"kanchanar-flowers-cure-piles-and-thyroid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचनार के फूल से भगाएं बवासीर और थायराइड ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
कचनार के फूल से भगाएं बवासीर और थायराइड
Updated Mon, 05 Nov 2012 05:34 PM IST
विज्ञापन
कचनार का फूल जितना खूबसूरत होता है उतना ही यह सेहत के लिए भी गुणकारी होता है। मुंह में छाले आ गए हों या पेट में कीड़े हो गए हों, कचनार का फूल हर सूरत में कारगर उपचार है।
विज्ञापन
पीले कचनार के छाल को पानी में उबालकर ठंडा कर लें। दो से तीन दिन इसका सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाएंगे और छाला समाप्त हो जाएगा। कचनार की कलियों को सूखाकर उसका पाउडर बनालें और मक्खन के साथ 11 दिनों तक सेवन करें तो खूनी बवासीर से राहत मिलता है।
विज्ञापन
थायराइड की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए भी कचनार का फूल बहुत ही गुणकारी है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति लगातार दो महीने तक कचनार के फूलों की सब्जी अथवा पकौड़ी बनाकर खाएं तो उन्हें आराम मिलता है।
विज्ञापन