{"_id":"1a30c01447853d2cfcb0d864580644f1","slug":"kaitrina-kaif-see-with-ranbir-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: कैटरीना ने दिए सार्वजनिक दर्शन","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: कैटरीना ने दिए सार्वजनिक दर्शन
अमर उजाला,मुंबई
Updated Wed, 25 Dec 2013 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में कैटरीना कैफ के सार्वजनिक दर्शन देने की खूब खबरें हैं।
विज्ञापन
*कैटरीना कैफ का नाम सुन कर मीडिया से दूर भागने वाले रणबीर कपूर ने आखिरकार अपनी प्रेमिका के साथ सार्वजनिक दर्शन दे ही दिए। निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने सोमवार को मुंबई में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए हॉलीवुड फिल्म ‘द वूल्फ ऑफ वॉलस्ट्रीट’ का विशेष शो रखा था। इसमें रणबीर-कैटरीना साथ आए और फोटोग्राफरों को अपना काम से नहीं रोका। उम्मीद है कि वे अब कैटरीना के मामले में पत्रकारों के सवालों का जवाब भी देंगे।
*सलमान खान की ‘जय हो’ का तो इंतजार हो ही रहा है, अब पता चला है कि उनकी इस फिल्म के साथ डेविड धवन की फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ का ट्रेलर सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। खुद सलमान ने डेविड से पूछा था कि क्या उनकी फिल्म का ट्रेलर तैयार है। वाकई सलमान दोस्ती निभाने में हमेशा आगे रहते हैं। डेविड के साथ उन्होंने जुड़वां, बीवी नंबर वन और दुल्हन हम ले जाएंगी जैसी हिट फिल्में की हैं।
विज्ञापन
*अभी तक करीना कपूर को ‘सिंघम-2’ में लिए जाने की चर्चाएं गर्म थी। परंतु अब विश्वस्त सूत्रों ने साफ कर दिया है कि करीना इस फिल्म के लिए साइन कर ली गई हैं। वे अजय देवगन के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी के अंत तक शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन