चर्चा में: कैटरीना जल्द ही बुलाएंगी सलमान को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में कैटरीना कैफ के उस अजीब बयान की चर्चा है जो उन्होंने सलमान को लेकर दिया है।
*सलमान और कैटरीना के संबंधों में कोई दरार नहीं आई है। कैटरीना आज भी सलमान के करीब हैं। मुंबई में पत्रकारों से सलमान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने साफतौर पर कहा है कि वह जल्द ही सलमान को अपनी पार्टी में बुलाने जा रही हैं और आप देखेंगे कि वह वहां जरूर आएंगे।
*सलमान खान और अजय देवगन अब अपना स्वंय का स्टूडियो खोलने की सोच रहे हैं। सुनने में आया है कि ये सितारे जल्द ही अपने इस कार्य को अंजाम दे देंगे। सलमान ने तो स्टूडियो के लिए जगह भी तलाश ली है।
*दीपिका पादुकोण ने ऋषि कपूर को झटका दे दिया है। दरअसल ऋषि ने सुभाष घई को उनकी आगामी फिल्म कांची
में एक आइटम नंबर के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सुझाया था। लेकिन दीपिका ने ये जानते हुए भी गाने के लिए साफ मना कर दिया।
*आमिर खान टीवी के अपने शो सत्यमेव जयते के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं। जिससे इस धारावाहिक के जनवरी
में टेलीकास्ट होने की संभावनाएं कम हो गई हैं।