चर्चा में: रणबीर को मना रहीं हैं कैटरीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों इस बात की चर्चा है कि आखिर ब्रेकअप के बाद रणबीर को क्यों मना रहीं हैं कैटरीना।
*सलमान खान की निर्देशक सूरज बड़जात्या वाली फिल्म की औपचारिक घोषणा हो गई है। इसमें सबसे खास बात फिल्म का नाम है। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म का नाम ‘बड़े भैया’ होगा। लेकिन ऐसा नहीं है, फिल्म का नाम होगा ‘प्रेम रतन धन पायो’। यह लाइन भजन ‘राम रतन धन पायो’ की तर्ज पर है। खैर, सलमान इस फिल्म में होंगे। उनसे प्रेम करेंगी सोनम कपूर।
*बॉलीवुड में लोग वक्त के साथ आसानी से खुद को बदल लेते हैं। अक्षय कुमार को इस बात का कड़वा अनुभव हो रहा है। जिन दिनों नर्गिस फाखरी को कोई पूछ नहीं रहा था, अक्षय की कंपनी ने उन्हें तीन फिल्मों के लिए साइन किया था। लेकिन फिर नर्गिस को कुछ फिल्में मिल गईं और उससे भी बढ़ कर चोपड़ा परिवार के छोटे चिराग उदय से उनका प्रेम परवान चढ़ गया। फिर क्या... नर्गिस ने अक्षय कुमार को भाव देना बंद कर दिया है!! अक्षय परेशान हैं कि अब क्या करें?
*कैटरीना कैफ एक बार फिर से रणबीर कपूर को मनाने में जुट गई हैं। सो, उन्होंने श्रीलंका के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। रणबीर इन दिनों वहां फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ की शूटिंग कर रहे हैं। जबकि कैटरीना शिमला और दिल्ली में फिल्म ‘बैंग बैंग’ का कुछ हिस्सा शूट करने के बाद छुट्टी पर है। पिछले सप्ताह वह श्रीलंका गई थीं। अब होली पर भी उनका इरादा रणबीर के साथ रहने का है। बस, कोई रंग में भंग न डाल दे!