बीवियों के प्रकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीवियों के प्रकार:::
1. आलसी बीवी: खुद जाकर चाय बना लो और एक कप मुझे भी दे देना।
2. धमकाने वाली बीवी: कान खोलकर सुन लो, या तो इस घर में तुम्हारी माँ रहेगी या मैं।
3. इतिहास-पसंद बीवी: सब जानती हूँ तुम्हारा खानदान कैसा है।
4. भविष्य-वाचक बीवी: अगले सात जन्मों तक मेरे जैसी बीवी नहीं मिलेगी।
5. भ्रमित बीवी: तुम आदमी हो या पजामा?
6. स्वार्थी बीवी: ये साड़ी मेरी माँ ने मुझे पहनने को दी है तुम्हारी बहनों के लिए नहीं।
7. शक्की बीवी: मेरी कौन सी सौतन से फ़ोन पर बात कर रहे थे?
8. अर्थशास्त्री बीवी: कौन सा कुबेर का खजाना कमा लाते हो जो रोज़ पनीर खिलाऊँ?
9. धार्मिक बीवी: शुक्र करो भगवान का जो मेरे जैसी बीवी मिली।
10. आम बीवी: मेरे नसीब में तुम ही लिखे थे?