फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   jokes on husband and wife

शराबी पति से परेशान महिला को मिला जिन्न

Sun, 30 Aug 2015 05:37 PM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन

एक महिला का पति बहुत शराबी था वह उसे बहुत प्रताड़ित करता था और उसके किसी दूसरी औरत के साथ अवैध सम्बन्ध भी थे वह महिला उससे काफी दु:खी थी!

विज्ञापन

आखिर एक दिन उस महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया उसे अपने पति से बहुत नफरत हो गई वह अपने पति से अलग रहने लगी! 

विज्ञापन

एक दिन रास्ते में उसे एक पुराना सा दीपक मिला महिला ने उसे उठाकर रगड़ा तो उसमें से एक जिन्न प्रकट हुआ जिन्न ने महिला से कहा कि वह कोई भी तीन वरदान मांग सकती है परन्तु जो वह मांगेगी उसका दुगुना उसके पति को मिलेगा!

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पहला वरदान मांगा मैं अमीर हो जाऊं!


वह अमीर हो गई साथ ही उसका पति उससे दुगुना अमीर हो गया!


महिला ने दूसरा वरदान मांगा मुझे खूबसूरत बना दो!


वह खूबसूरत हो गई लेकिन उसका पति उससे दुगुना खूबसूरत हो गया!


जिन्न जानता था कि यह महिला अपने पति से नफरत करती है, इसलिये तीसरा वरदान मांगने से पहले उसने उसे टोका देखो, अब यह तुम्हारी तीसरी और आखिरी इच्छा है जिसे मैं पूरी करूंगा इसलिये सोच समझकर मांगना!


महिला ने गंभीरतापूर्वक सोचा और अंत में इस निर्णय पर पहुंची .....मैं चाहती हूं कि तुम मुझे अधमरी कर दो!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed