फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   jokes of amar ujala

सबसे बड़ा कौन!

Mon, 30 Mar 2015 06:32 PM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
एक बार एक शराबी, शराब पी कर एक मंदिर के बाहर जाता है और पुजारी से बहस करने लगता है।
विज्ञापन


शराबी: इस दुनिया में मैं सबसे बड़ा।

पुजारी: भाई साहब आप कैसे बड़े? आपसे बड़ा तो भगवान् है।

शराबी: भगवान् बड़ा तो मंदिर में क्यों पड़ा?

पुजारी: अच्छा मंदिर बड़ा।

शराबी: मंदिर बड़ा तो धरती पे क्यों पड़ा?

पुजारी: अच्छा धरती बड़ी।

शराबी: धरती बड़ी तो शेषनाग क फन पर क्यों पड़ी?

पुजारी: अच्छा शेषनाग बड़े।

शराबी: शेषनाग बड़े तो शिवजी के गले में क्यों पड़े?

पुजारी: अच्छा शिवजी बड़े।

शराबी: अच्छा शिवजी बड़े तो पर्वत पर क्यों पड़े?

पुजारी: अच्छा पर्वत बड़ा।

शराबी: पर्वत बड़ा तो हनुमान जी के हाथ पर क्यों पड़ा?

पुजारी: अच्छा हनुमान जी बड़े।

शराबी: हनुमान जी बड़े तो राम जी चरणों में क्यों पड़े?

पुजारी: अच्छा राम जी बड़े।

शराबी: राम जी बड़े तो सीता जी के पीछे क्यों पड़े?

पुजारी: अच्छा तो सीता जी बड़ी।

शराबी: सीता जी बड़ी तो अशोक वाटिका में क्यों पड़ी?

पुजारी: अरे भाई आप ही बताइए कौन बड़ा?

शराबी: वो सबसे बड़ा जो दो बोतल पी कर भी सीधा खडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed