{"_id":"d9644662799c75dd2d3549a649e8c17e","slug":"jokes-hindi-jokes-funny-jokes-best-jokes-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंता की हाजिरजवाबी","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
बंता की हाजिरजवाबी
Updated Mon, 04 Aug 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
लम्बी हवाई यात्रा करते हुए आइन्स्टीन और बंता एक दूसरे के सामने बैठे हुए थे।
विज्ञापन
आइन्स्टीन ने कहा, "चलो एक खेल खेलतें हैं, मैं एक प्रश्न पूछता हूँ अगर तुम्हें उसका जवाब न आये तो तुम मुझे 5 डॉलर देना अगर मुझे जवाब नहीं आएगा तो मैं तुम्हें 500 डॉलर दूंगा।"
आइन्स्टीन ने पहले प्रश्न पूछा, "धरती से चंद्रमा की दूरी कितनी है?"
बंता ने कुछ नहीं कहा और अपनी जेब से 5 डॉलर निकाले।
अब बंता की बारी थी उसने आइन्स्टीन से पूछा, "ऐसा क्या है जो तीन पैरों पर पहाड़ी पर चढ़ता है और चार पैरों पर वापिस उतरता है?"
आइन्स्टीन ने नेट पर खोजना शुरू कर दिया उसने अपने सभी दोस्तों को पूछा, और एक घंटे के बाद उसने बंता को 500 डॉलर दे दिए, आइन्स्टीन ने पागल होते हुए पूछा, "अब बताओ वो क्या है जो तीन पैरों पर पहाड़ी पर चढ़ता है और चार पैरों पर उतरता है?"
विज्ञापन
बंता ने जेब से 5 डॉलर निकाले और आइन्स्टीन को दे दिए।