फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   jokes_hindi jokes_best jokes_funny jokes

दारूबाज की अर्ज़ी!

Sun, 21 Sep 2014 10:27 AM IST
Updated Sun, 21 Sep 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन

सेवा में,

विज्ञापन

कलेक्टर महोदय।

विषय- शराब के रेट कम करने के लिए आवेदन।

श्रीमान जी,

निवेदन यह है की हम सब शराब दुकान के नियमित उपभोक्ता है। इन दिनो शराब के मूल्य काफी अधिक बढ़ चुके हैं जिससे हमारी आर्थिक स्थिति काफी गड़बड़ा गई है। नियमित दारू न पीने के कारण हमारे जीवन में मानसिक एवम शारीरिक असुविधायें हो रही है। जिससे आज कल कार्यालय के कार्यो पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। चूंकि अधिक मूल्य पर दारू पीने से परिवार के भरण पोषण में परेशानिया आ रही है। यही नहीं दारु के अकारण ही दाम बढ़ने के सामाजिक परिणाम भी देखें जा रहे है। जैसे कि देश भर ख़ास कर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के इलाको में अंग्रेजी बोलने वालो की संख्या में भारी कमी आई है। साथ ही दारु के मूल्य बढ़ने के पश्चात् शादी इत्यादि में नाचने वालो की संख्या भी काफी कमी आई है।

अतः आप महोदय से निवेदन है की शराब दुकानदार को शीघ्र निर्देशित कर शराब के मूल्य कम कराये जाये जिससे हम उपभोक्ताओ को राहत मिले।

भवदीय
महा दारू बाज़
एवं
समस्त सम्मानीय पियक्कड़ गण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed