{"_id":"cee4ab22465b68004baef482623dc774","slug":"jokes-hindi-jokes-best-jokes-funny-jokes-hindi-ss-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन का तोहफ़ा!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जन्मदिन का तोहफ़ा!
Updated Fri, 22 Aug 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों बीवी के जन्मदिन का तोहफ़ा हर साल का सबसे बड़ा सवाल होता है?
विज्ञापन
आईये जानते हैं:
तोहफे में घड़ी दी।
बीवी: समय देखने से क्या मिलेगा... मेरा समय तो तभी से खराब हो गया जब मैंने तुमसे शादी की थी।
तोहफे में गहने दिए।
बीवी: फालतू पैसों की बर्बादी करी... पुरानी डिजाइन के है। वैसे भी मैं कौन सा कुछ पहन पाती हूँ, आखिरी बार तो तुम्हारी बहन की शादी में 2 महीने पहले पहने थे।
तोहफे में मोबाइल दिया।
बीवी: मेरे पास तो पहले से है, और वैसे भी तुम्हारे वाला ज्यादा अच्छा है।
मैं: ठीक है, तो मैं बदल कर मेरे जैसा ला देता हूँ।
बीवी: रहने दो, महंगा होगा। वैसे भी मुझे उसके फंक्शन्स समझ नहीं आते।
तोहफे में परफ्यूम दिया।
बीवी: ये नहीं नहाने वालों के चोचले हैं... और ये मुझे देकर साबित क्या करना चाहते हो?
तोहफे में रेशमी साड़ी दी।
बीवी: ये कौन पहनता है आजकल? कभी कभार किसी त्योहार या शादी ब्याह में पहनेंगे फिर रखी रहेगी।
तोहफे में सूट दिया।
बीवी: फिर पैसों की बर्बादी... इतने सारे सूट पड़े पड़े सड़ रहे हैं। इसको भी रखने का सर दर्द ले आए।
तोहफे में फूलों का गुलदस्ता दिया।
बीवी: ये फूल पत्ती में क्यों पैसे बहा आए? इससे अच्छे फूल तो बाहर गमले में लगे है।
मैं बाहर गमले से फूल ले आया।
बीवी: ये क्यों तोड़ दिया? दिखने में कितने अच्छे लगते थे और वैसे भी मैंने इसे कल सुबह की पूजा के लिए छोड़ा था।
तोहफे में कुछ नहीं दिया।
बीवी: आज क्या दिन है?
मैं: सोमवार
बीवी: ऊहुँ... तारीख?
मैं: 21 अगस्त।
बीवी: तो?
मैं: तो, हैप्पी बर्थडे।
बीवी: बस, मेरा तोहफ़ा कहाँ है?