फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   jokes_hindi jokes_best jokes_funny jokes

जॉब के लिए इंटरव्यू

Sun, 07 Sep 2014 10:31 AM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन

बिल गेट्स ने अपने माइक्रोसॉफ्ट के कनाडा के बिज़नेस के लिए चेयरमैन की जॉब लिए एक इंटरव्यू रखा। इंटरव्यू के लिए तकरीबन 5000 लोग एक बड़े से हॉल में इकट्ठा हुए। इन सब में एक उमीदवार करनाल, हरियाणा से भी था। नाम था राज कुमार।

विज्ञापन


बिल गेट्स: इंटरव्यू में आने के लिए आप सबका शुक्रिया, जो लोग JAVA नहीं जानते हैं, वो जा सकते हैं।
(ये सुन कर 2000 लोग उठ कर चले गए।)

राज ने मन में सोचा, "मुझे कौन-सा ससुरी JAVA आती है लेकिन रुकने में भी क्या नुकसान है, देखते हैं आगे-आगे क्या होता है।"

बिल गेट्स: जिन लोगों को 100 लोगों से बड़ी टीम को मैनेज करने का तजुर्बा नहीं हैं, वो भी जा सकते हैं।
(ये सुन कर 2000 लोग और उठ कर चले गए।)

राज ने फिर मन में सोचा, "मैंने तो ससुरी भैंस भी एक साथ 3 से ज्यादा ना चराई, यो 100 लोगों की टीम मैनेज करने की बात कर रहा है लेकिन रुकने में भी क्या नुकसान है देखते हैं आगे-आगे क्या होता है।"
विज्ञापन


बिल गेट्स: जिन लोगों के पास मैनेजमेंट का डिप्लोमा नहीं है, वो भी जा सकते हैं।
(ये सुन कर 500 लोग और उठ कर चले गए।)

राज ने मन में सोचा, "मैंने तो 8वी क्लास में ही स्कूल छोड़ दिया था ये ससुरा डिप्लोमा की बात कर रहा है लेकिन रुकने में ही क्या नुकसान है देखते हैं आगे-आगे क्या होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे आखिर में बिल गेट्स ने कहा: जो लोग जापानी भाषा में बात नहीं कर सकते, वो जा सकते हैं।
(ये सुन कर 498 लोग चले गए।)

राज ने मन में सोचा, "मुझे तो जापानी भाषा का एक शब्द भी नहीं आता लेकिन रुकने में क्या नुकसान है देखते हैं आगे-आगे क्या होता है।"
अब राज ने देखा कि वो खुद और सिर्फ़ एक ही और उमीदवार इंटरव्यू के लिए बचे हैं बाकी सब जा चुके थे।

बिल गेट्स उन दोनों के पास आया और उनसे कहा, "जैसा की आप देख सकते हैं कि अब सिर्फ़ आप दोनों ही हैं जो जापानी भाषा जानते हैं, इसलिए मैं चाहूँगा कि आप दोनों आपस में जापानी में बात करके दिखाएँ।"

राज कुमार धीरे से दूसरे उमीदवार से बोला, "कुण से जिले का सै?"
दूसरे ने जवाब दिया, "हिसार अर तू?"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed