फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   jokes_hindi jokes_best jokes_funny jokes

डॉक्टर के मरीजों का पीठ दर्द

Fri, 13 Jun 2014 11:38 AM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
jokes_hindi jokes_best jokes_funny jokes

एक सुबह डॉक्टर के क्लीनिक में एक मरीज बहुत तेज पीठ दर्द की शिकायत लेकर आया। डॉक्टर ने पड़ताल करके उससे पूछा: तुम्हारी पीठ को हो क्या गया है?

विज्ञापन


मरीज: सर मैं एक नाइट क्लब में काम करता हूं। आज सुबह जब मैं अपने अपार्टमेंट में लौटा तो मुझे कमरे में कुछ आवाजें सुनाईं दीं। जब मैं कमरे में घुस रहा था तो मुझे पता था कि मेरी पत्नी के साथ कोई था। क्योंकि बालकनी का दरवाजा खुला हुआ था। मैं बालकनी की ओर दौड़ा पर वहां कोई था नहीं। जब मैंने बालकनी से नीचे देखा तो एक आदमी कपड़े पहनते हुए दौड़ रहा था। मैं बहुत गुस्से में था तो मैंने फ्रिज उठाकर उसे फेंक के दे मारा। फ्रिज बहुत ही ज्यादा भारी था तो मेरी पीठ टेड़ी हो गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद एक और मरीज आया और उसकी हालत पहले मरीज से भी ज्यादा खराब थी।

डॉक्टर: तुम्हारी हालत बहुत ही टूटी फूटी है। क्या हो गया तुम्हें?

हा हा हा

jokes_hindi jokes_best jokes_funny jokes

मरीज: आप नहीं जानते लेकिन मैं कुछ दिनों से बेरोजगार था। आज मेरी नौकरी का पहला दिन था। सुबह मेरी घड़ी का अलार्म भी नहीं बजा। मैं ऑफिस के लिए बहुत लेट हो गया। तो मैं अपने बिल्डिंग के नीचे दौड़ते हुए ऑफिस जा रहा था और साथ-साथ तैयार भी होता जा रहा था। और आपको यकीन नहीं होगा पता नहीं कहां से मेरे ऊपर फ्रिज आ गिरा। मुझे नहीं पता कहां से और क्यों। लेकिन मेरी पीठ जरूर टूट गई।

कुछ ही देर बाद डॉक्टर के यहां एक और मरीज आया जो बिल्कुल ही मरने की हालत में लग रहा था। डॉक्टर ने कहा क्या हो गया तुम्हें?

मरीज: मैं फ्रिज में था। ( हा हा हा)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed