फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   jokes_hindi jokes_best jokes_funny jokes

लो आपको हंसाने आ गए संता-बंता के ये 3 joke!

Sat, 12 Apr 2014 10:42 AM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
jokes_hindi jokes_best jokes_funny jokes

सी. बी. आई ने तीन लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया उन्होंने उन्हें एक एक कर इंटरव्यू के लिए बुलाया! इंटरव्यू लेने वाले ने पहले आदमी से पूछा: क्या तुम अपनी पत्नी से प्यार करते हो?

विज्ञापन


जी हाँ सर करता हूँ!

क्या तुम अपने देश से प्यार करते हो?

जी हाँ सर!

तुम ज्यादा प्यार किससे करते हो अपने देश से या अपनी पत्नी से?

अपने देश से सर!

ठीक है, ये लो बंदूक अपनी पत्नी को अंदर बुलाओ दूसरे कमरे में ले जाकर उसे मार दो!

वो आदमी अपनी पत्नी को लेकर अंदर गया, पांच मिनट तक सब कुछ शांत था फिर वह बाहर आया उसकी टाई खुली थी, और वो पसीने से भीगा था उसने बंदूक नीचे रखी और बाहर चला गया!
विज्ञापन


दूसरा आदमी अंदर आया और बैठ गया, इंटरव्यू लेने वाले ने उससे भी वही प्रश्न पूछे?

उसका भी वही जवाब था इंटरव्यू लेने वाले ने उसे बंदूक दी और कहा, कि अपनी पत्नी को मार दो! उस आदमी ने वो बंदूक वहीँ नीचे रख दी और कहा मैं ये नहीं कर सकता!
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा आदमी संता अंदर आया उससे भी वही पूछा,इंटरव्यू लेने वाले ने उसे बंदूक दी और कहा, कि अपनी पत्नी को मार दो!

संता अपनी पत्नी को लेकर कमरे में गया धम, धम, धम, धम की लगातार चार पांच आवाजें हुई और फिर सब शांत हो गया संता बाहर आया उसकी टाई खुल गयी थी उसने बंदूक को टेबल पर रखा!

इंटरव्यू लेने वाले ने पूछा क्या हुआ? आप ने जो बंदूक मुझे दी थी उसमें खाली कारतूस थे और मैंने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार दिया!

मरवा दिया संता ने!

jokes_hindi jokes_best jokes_funny jokes

एक बार संता, उसका एक जापानी और एक ब्रिटिश मित्र समंदर घूमने निकले लेकिन अचानक एक तूफ़ान की वजह से वे एक सुनसान टापू पर पहुँच जाते हैं। चलते-चलते उन्हें एक चिराग मिलता है। जापानी चिराग को घिसता है तो उसमें से एक जिन्न बाहर आता है। जिन्न कहता है कि मैं आप तीनों की एक-एक इच्छा पूरी करूँगा।

जापानी कहता है कि मैं अपने घर वापस जाना चाहता हूँ। जिन्न हाथ घुमाता है और वो घर पहुँच जाता है।

ब्रिटिश भी अपने घर जाने की इच्छा रखता है और वो भी घर पहुँच जाता है।

संता सोच में पड़ जाता है और अपनी इच्छा बताते हुए कहता है, "भई, उन दोनों के जाने से मैं तो अकेला पड़ गया, तुम ऐसा करो उन दोनों को वापस बुला लो।"

खुशहाल वैवाहिक जीवन!

jokes_hindi jokes_best jokes_funny jokes

एक बार बंता ने संता से कहा, तुम्हारे खुशहाल वैवाहिक जीवन के पीछे क्या राज है?

संता ने कहा, हमें अपने जीवन साथी के साथ प्यार से जिम्मेवारियां बाँटनी चाहिए, एक दूसरे का आदर करना चाहिए, तब कोई समस्या नहीं रहती!

बंता ने कहा क्या तुम थोड़ा खुल कर बता सकते हो?

संता ने कहा, जैसे मेरे घर में सारे बड़े मुद्दों पर में ही निर्णय लेता हूँ, जबकि सारी छोटी छोटी बातों के निर्णय मेरी बीवी लेती है हम एक दूसरे के निर्णयों पर कभी हस्तक्षेप नहीं करते!

मैं कुछ समझा नहीं! बंता ने कहा, थोड़ा उदाहरण दे कर बताओ, संता ने कहा छोटी छोटी बातें जैसे हमें कौन सी कार खरीदनी है, कितना पैसा बचाना है, कब घर जाना है, कब बाजार जाना है, कौन सा सोफा, एयर कंडिशनर कौन सा रफ्रिज्रेटर खरीदना है, महीने का खर्चा, नौकरानी रखनी है या नहीं वगैरा वगैरा!

मेरी पत्नी ही इन सबका निर्णय लेती है मैं उसके निर्णयों से सहमत हो जाता हूँ!

बंता ने पूछा तब तुम्हारी क्या भूमिका है?

संता ने कहा मेरे निर्णय हमेशा बड़े मुद्दों पर होते हैं जैसे,अमेरिका को इराक पर हमला करना चाहिए,क्या अफ्रीका को अपनी अर्थव्यवस्था बढ़ानी चाहिए,क्या सचिन को सन्यास लेना चाहिए वगैरा वगैरा, तुम्हें ये सुनकर हैरानी होगी, कि मेरी बीवी कभी भी मेरे फैसलों का विरोध नहीं करती!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed