फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes

पढ़िए और खिलखिलाइए इन 15 मजेदार जोक्स के साथ!

Mon, 10 Mar 2014 11:41 AM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes

दो महिलाओं को 20 साल की सजा मिली...,

विज्ञापन


20 साल जेल में गुजारने के बाद जब दोनों रिहा हुई तो दोनों ने मुस्कुराते हुए कहा... चलो अब बाकी बातें घर पहुंचकर करते हैं..।

रजनीकांत और सिक्का

jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes

रजनीकांत का एक रुपया बालकनी से नीचे गिर गया। लेकिन जब वो नीचे पहुंचा तो उसे एक रुपया नहीं मिला।

सोचो क्यों

सोचो सोचो..

क्योंकि वो सिक्का गिरने से पहले नीचे पहुंच गया था। हा हा हा

विज्ञापन
विज्ञापन

चलो डिनर कर लो

jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes
पति अपनी पत्नी को अंग्रेजी पढ़ा रहा था।

पत्नी (दोपहर में)- चलो डिनर ले लो..
पति- दिन के खाने को लंच कहते हैं।
पत्नी- ये कल रात का बचा हुआ खाना है।

विज्ञापन

बैटरी लो-बैटरी लो

jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes
संता- अरे यार ये मोबाइल तो मुझे कंगाल कर देगा।

बंता- क्यों?
संता- बार-बार दिखाता है बैटरी लो, अब तक 50 बैटरी बदल चुका हूं।

तू उदास क्यों है

jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes

संता पेप्सी लेकर सामने रख के उदास बैठा था।

बंता वहां आया और आते ही संता की पेप्सी पी गया और पूछा, "यार तू उदास क्यों है?"

संता बोला,"यार आज का दिन ही बुरा है।"

सुबह -सुबह बीवी से झगड़ा हो गया।

रास्ते में कार खराब हो गई।

ऑफिस लेट पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।और अब जब जिंदगी से तंग आकर मैंने आत्महत्या करने के लिए पेप्सी में जहर मिलाया तो वो भी तू पी गया अब बता मैं उदास ना होऊं तो क्या करूँ?

तो तुम क्या करोगी?

jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes

एक बार जीतो की सास ने उससे पूछा, " बहु फ़र्ज़ करो अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस पलंग पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?"

जीतो: सासू माँ मैं वहां से उठ कर सोफे पर बैठ जाऊँगी।

सास: अगर मैं भी सोफे पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?

जीतो: जी मैं फर्श पर चटाई बिछा कर उस पर बैठ जाऊँगी।

सास: अगर मैं भी चटाई पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?

जीतो: जी मैं ज़मीन पर बैठ जाउंगी।

सास: अगर मैं भी ज़मीन पर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?

जीतो: जी मैं ज़मीन में गड्ढा खोद कर उसमे बैठ जाऊँगी।

सास: अगर मैं भी गड्ढे में बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?

जीतो: जी मैं ऊपर से मिटटी डाल दूंगी।

क्या तुम शादीशुदा हो?

jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes

एक बार एक व्यक्ति ने मौत के बाद स्वर्ग का दरवाज़ा खटखटाया तो अन्दर से आवाज आयी,"क्या तुम शादीशुदा हो?"

आदमी: जी हां।

अन्दर से फिर आवाज़ आयी," तुम अन्दर आ सकते हो, तुमने शादी करके दुनिया में काफी सजा पायी है।"

उसके बाद दूसरे आदमी ने दरवाजा खटखटाया तो अन्दर से आवाज आयी ,"क्या तुम शादीशुदा हो?"

दूसरा आदमी: जी हां, मेरी दो बार शादी हो चुकी है।

अन्दर से आवाज़ आयी," भाग जाओ, यहां बेवकूफों के लिए जगह नहीं है।"

मूंछ रखनी है?

jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes

बंता ने हजामत की दुकान खोली संता शेव कराने आया।

बंता- मूंछ रखनी है??

संता- हां...

बंता (मूंछ काट कर )- ले रख ले जहां रखनी है!!!

आपका बेटा फेल हो गया है

jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes
टीचर:आपका बेटा फेल हो गया है, आप लडडू खिला रहे हो??


नेताजी: पचास बच्चों की क्लास है पास सिर्फ पांच हुए हैं और पैंतालीस फेल। मैजोरिटी तो मेरे बेटे के साथ है ना।

क्या गुरूजी ने रोमांस करने के लिए कहा है?

jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes

पति प्रवचन सुनकर घर आया और पत्नी को गोद में उठा लिया।

पत्नी- क्या गुरूजी ने रोमांस करने के लिए कहा है??

पति - नहीं पगली, उन्होंने तो कहा है कि अपने दु:ख खुद उठाओ!!!

बूढ़े सज्जन

jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes

हाल ही में हमारे पड़ोस में एक बूढ़े सज्जन रहने को आये। काफी खुशमिजाज और जवांदिल लगते थे।
एक दिन मैंने उनसे पूछा- आप उम्र के लिहाज से काफी तन्दुरुस्त और खुश दिखते हैं। आपके सुखी जीवन का राज क्या है?
- मैं रोज तीन पैकेट सिगरेट पीता हूं । शाम को व्हिस्की और बढि़या मसालेदार खाना खाता हूं। और हां, व्यायाम तो मैं कभी नहीं करता।
-कमाल है। मैं आश्चर्य से भर गया।
मैंने फिर पूछा- वैसे आपकी उम्र क्या होगी ?
-छब्बीस साल।

संता-बंता और डाकू

jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes

संता और बंता एक जंगल से गुजर रहे थे। अचानक सामने से बंदूकधारी डाकुओं ने उन्हें घेर लिया।
बंता ने फौरन अपना बटुआ निकाला और रकम निकालकर संता को देते हुए बोला- ले भाई अपने पांच हजार रुपये जो तूने मुझे उधार दिए थे !

चलो मैं छुपती हूं तुम मुझे ढूंढना

jokes_hindi jokes, best jokes_funny jokes
पत्नी (पति से)- चलो मैं छुपती हूं तुम मुझे ढूंढना। अगर ढूंढ लिया तो हम शॉपिंग चलेंगे।

पति (पत्नी से)- अगर नही ढूंढा तो?
पत्नी- ऐसा मत कहो ना जानू मैं दरवाजे के पीछे ही छिपूंगी।

अब संभव नहीं है

पिता (पुत्र से)- एक जमाना था जब मैं सिर्फ 10 रुपए में ही किराना, दूध, सब्जी और नाश्ता लेकर आता था।
पुत्र (पिता से)- अब संभव नहीं है पिताजी क्योंकि अब वहां सीसीटीवी कैमरा लगा होता है!

आज मैं दूसरी बार मरते-मरते बची हूं।

पत्नी (पति से)- मैं ड्राइवर को नौकरी से निकाल रही हूं क्योंकि आज मैं दूसरी बार मरते-मरते बची हूं।
पति (पत्नी से)- प्लीज डार्लिंग ! उसे एक मौका तो और दो. प्लीज!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed