{"_id":"9da95f8900afc7ab017b9cc8f6e31f5c","slug":"jokes-hindi-jokes-best-jokes-funny-jokes-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा समय!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
अच्छा समय!
Updated Sat, 28 Jun 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक औरत का पति काफी समय से कोमा में था।उसे कभी होश आता और कभी वो कोमा में चला जाता पर वो औरत हमेशा अपने पति के साथ ही रही। कभी भी उसे नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
एक दिन आदमी को होश आया और उसने अपनी पत्नी को पास बुलाने का इशारा किया। पत्नी अपने पति के पास गयी।
पति ने भरी हुई आँखों से उसे कहा, "तुम्हें पता है न तुम हमेशा मेरे साथ रही हो। मेरे हर दुःख के समय तुम मेरे पास थी। जब मुझे नौकरी से निकाला गया तो उस समय तुम मेरे साथ थी। जब मेरा कारोबार डूब गया तब भी तुम साथ थी।
विज्ञापन
जब हमारा घर नीलाम हुआ तब भी तुम साथ थी। फिर अब जब मेरा एक्सीडेंट हुआ और मेरी यह हालत हो गयी तब भी तुम मेरे साथ ही थी। अब बस मैं तुम्हें यही कहना चाहता हूँ कि अब तुम मुझे छोड़ कर चली जाओ, क्योंकि शायद तुम्हारे जाने से मेरा अच्छा समय आ जाये।"
विज्ञापन