{"_id":"86fd145cce4b17dec5274bfdca246a7b","slug":"jokes-hindi-jokes-best-jokes-funny-jokes-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"संता बंता और महिला की संपत्ति","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
संता बंता और महिला की संपत्ति
Updated Mon, 23 Jun 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता और बंता जंगल में पिकनिक मनाने गये थे और तूफान में फंस गये। जैसे तैसे वे एक फार्महाउस पर पहुंचे जहां एक सुन्दर महिला अकेली रहती थी।
विज्ञापन
उन दोनों ने उससे रात भर के लिये शरण देने की प्रार्थना की। महिला ने उत्तर दिया – ”मेरे पति का अभी हाल
ही में स्वर्गवास हुआ है। यदि मैं तुम दोनों को अपने घर में रखती हूं तो लोग तरह तरह की बातें करेंगे।”
”जी नहीं! आप चिन्ता मत कीजिये। हम दोनों यही बाहर दालान में सो जायेंगे।” संता ने कहा।
नौ महीने बाद, संता के घर उस महिला के वकील का एक पत्र आया। संता ने फौरन बंता को बुलवाया और पूछा – ”तुम्हें याद है आज से नौ महीने पहले हम लोग एक अनजान महिला के घर रुके थे ?”
विज्ञापन
”हां याद है!” बंता ने कहा।
”क्या तुम मेरे सो जाने के बाद घर के भीतर चले गये थे ?” संता ने भौंहे चढ़ाते
हुये पूछा।
”हां चला गया था। लेकिन मेरी गलती नहीं थी उस महिला ने
ही मुझे इशारा करके बुलाया था।”
बंता ने घबराते हुये बताया।
”और तुमने अपना नाम क्या बताया था उसे ? बोलो ?”
संता ने कड़कते हुये पूछा।
”मैंने तुम्हारा नाम बताया था !”
बंता मिमियाया।
”धन्यवाद! उस महिला की मौत हो गई
है और उसके वकील का पत्र आया है कि वह अपनी सारी जायदाद मेरे नाम कर गई है।” संता ने मुस्कुराते हुये बताया।