{"_id":"b8c08c95be0fbf569ba0b575dd5ef274","slug":"jokes-hindi-jokes-best-jokes-funny-jokes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं खुद ही चर आऊंगा...","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
मैं खुद ही चर आऊंगा...
Updated Wed, 22 Jan 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
संता सिंह शादी के बाद पहली बार ससुराल गया तो हड़कंप मच गया, और चारों ओर से सभी रिश्तेदार और पड़ोसी खातिर-तवज्जो में जुट गए...
विज्ञापन
अच्छे से अच्छा और पौष्टिक खाना खिलाने के मकसद से उसकी सास रोज़ाना पालक, मेथी, बथुआ, मूली, घीया, तोरई आदि हरी सब्ज़ियां पकाकर उसे खिलाती रहीं...
पांचवें-छठे दिन औपचारिकतावश सास ने खाना बनाने से पहले संता से पूछा, "कहिए, कुंवर साहब, आज क्या खाना पसंद करेंगे...?"
संता ने आदर के साथ कहा, "मां जी, आप नाहक ही तकलीफ करती हैं... आप मुझे खेत का रास्ता बता दें, मैं खुद ही चर आऊंगा..."