फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   jokes_hindi jokes_best jokes

पढ़िए 25 लाजवाब चुटकुले एक साथ!!

Sat, 08 Feb 2014 12:58 PM IST
Updated Sat, 08 Feb 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
jokes_hindi jokes_best jokes
दो दोस्तो में किसी बात पर तू-तू-मैं-मैं हो गई। एक दोस्त दूसरे से बोला- ‘मैं अपनी बेइज्जती कराने यहां नहीं आया हूं।‘
विज्ञापन

दूसरे ने कहा- ‘तो आमतौर पर आप कहां जाते है?‘


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

नींद मे गालियां

jokes_hindi jokes_best jokes

पत्नि पति से : कल आप मुझे नींद मे गालियां दे रहे थे ।
पति : क्या कहा ।
पत्नि : कल मैने अच्छी तरह से सुना, आप नींद मे मुझे गालियां दे रहे थे ।
पति : नहीं आपकी गलतफहमी है ।
पत्नि : क्या गलतफहमी ?
पति : के मै सोया था !

(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ग

jokes_hindi jokes_best jokes

रीतो - सुना है की स्वर्ग मे पती और पत्नी को साथ-साथ नही रहने देते.. ऐसा क्यों ?
संता - अरे पगली इसी लिए तो उसे स्वर्ग कहते है...


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

विज्ञापन

शादी

jokes_hindi jokes_best jokes

तुम्हारा दोस्त गलत लड़की से शादी कर रहा है..
तुम उसे रोकते क्यों नहीं....??
संता- क्यों रोकुँ उस कुत्ते को......??
उसने मुझे रोका था क्या.....??


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

बेटा पागल है

jokes_hindi jokes_best jokes

शर्मा जी अपने पड़ोसी के घर पहुंचे और बोले- देखिए आपके लड़के ने मेरे कमरे का शीशा ईंट मारकर तोड़ दिया।
पड़ोसी (शर्मा जी से)- आप उसकी हरकतो पर ध्यान मत दीजिए वह तो पागल है।
शर्मा जी (पड़ोसी से) - तो फिर अपने मकान का शीशा क्यों नहीं तोड़ता?
पड़ोसी (शर्मा जी से)- क्योंकि वह इतना पागल भी नहीं है।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

कैदी के रिश्तेदार

jokes_hindi jokes_best jokes

एक कैदी (दूसरे कैदी से)- तुमसे कोई मिलने क्यों नहीं आता,क्या तुम्हारा
कोई रिश्तेदार नहीं है।
दूसरा कैदी- है तो, बहुत पर सारे इसी जेल में है।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

अफसर बेटा

jokes_hindi jokes_best jokes

मां (बेटे से)- ‘तुम्हारा ऑफिस में काम कैसा चल रहा है?‘
बेटा (मां से)- ‘मेरे नीचे 25 आदमी काम करते है।‘
मां - ‘तो क्या तू अभी से अफसर हो गया?‘
बेटा- मां, ‘मैं ऊपर की मंजिल में काम करता हूं।‘


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

धमकी भरा खत

jokes_hindi jokes_best jokes

प्रेमिका (प्रेमी से)- तुम इतने घबराये क्यों हो?
प्रेमी (प्रेमिका से)- मुझे एक व्यक्ति की ओर से धमकी भरा खत मिला है
कि मैंने उसकी पत्नी से मिलना नहीं छोड़ा तो वह मेरा खून कर देगा।
प्रेमिका (प्रेमी से)- तो फिर तुम उसकी पत्नी से मिलना क्यों नहीं छोड़ देते?
प्रेमी (प्रेमिका से)- पर धमकी भरा खत गुमनाम व्यक्ति ने लिखा है। मैं कैसे जान सकता हूं कि उसकी पत्नी कौन है?


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

दुकान का ध्यान रखना

jokes_hindi jokes_best jokes

मालिक (नौकर से)- ‘देखो मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान रखना। अगर कोई व्यक्ति आकर कोई आर्डर दे तो उसे पूरा करना।‘ कुछ
देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा, ‘कोई आया था?‘
नौकर (मालिक से)- ‘जी हां आया था। उसने कहा कि दोनो हाथ ऊपर उठाकर कोने में खड़े हो जाओ। मैंने ऑर्डर मान लिया और वह गल्ला उठाकर चला गया।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

पांच का नोट

jokes_hindi jokes_best jokes

सेठ जी (नौकर से)- ‘तुमने आज मुझे नदी में डूबने से बचाया है। यह लो दस रूपए का नोट। भुनाकर पांच रूपए तुम ले लो और पांच मुझे लौटा दो।‘
नौकर - सेठ जी, यहां तो कोई दुकान भी नहीं है नोट कहां भुनाया जाए।
आप इसे अपने ही पास रख लीजिए। जब दोबारा डूबे तो मुझे दस रूपए का नोट दे दीजिएगा।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

शेर की टांग

jokes_hindi jokes_best jokes

मोहन (अपने दोस्तो से शेखी बघारते हुए)- मैंने एक ही दिन में शेर की गर्दन तोड़ दी, चीते के दो टुकड़े कर दिये और एक हाथी की टांग तोड़ दी।
दोस्त (हैरानी से)- फिर क्या हुआ?
मोहन - हुआ क्या? दुकानदार ने अपने खिलौनो की तोड़फोड़ के जुर्म में मुझे जेल भिजवा दिया।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

रूपए कमाने के 100 तरीके

jokes_hindi jokes_best jokes

भिखारी (राहगीर से) - जनाब मैं कोई मामूली भिखारी नहीं हूं। मैंने ‘रूपए कमाने के 100 तरीके‘ नामक किताब लिखी है।
राहगीर (भिखारी से)- तो फिर तुम भीख क्यों मांगते हो?
भिखारी (राहगीर से)- क्योंकि यह उस किताब में बताया गया सबसे आसान तरीका है।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

आधा-आधा

jokes_hindi jokes_best jokes

जज (चोर से) - तुम्हारी जेब में जो कुछ है, उसे निकालकर मेज पर रख दो।
चोर (जज से)- यह तो सरासर नाइंसाफी है हुजूर। माल का आधा-आधा होना चाहिए।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

लड़की के गुण

jokes_hindi jokes_best jokes
लड़की देखने गए एक परिवार के सामने लड़की के गुणो की प्रशंसा की जा रही थी- ‘हमारी लड़की की आवाज कोयल जैसी है, उसकी गर्दन मोरनी
जैसी है, चाल हिरणी जैसी है और स्वभाव में गऊ जैसी है।‘
इस पर लड़के ने कहा- ‘जी इसमें कोई इंसानी गुण भी है क्या?‘


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

गीता पर हाथ रखकर कहो

jokes_hindi jokes_best jokes
वकील (गवाह से)- तुम गीता पर हाथ रखकर कहो, जो भी कहोगे सच कहोगे, इसके सिवा कुछ भी नहीं कहोगे।
गवाह (वकील से)- नहीं वकील साहब, मैं गीता पर हाथ नहीं रखूंगा। मुझे डर लगता है।
वकील - क्यों भई, गीता पर हाथ रखकर तुम्हें तो कसम खानी ही पड़ेगी।
गवाह - वकील साहब, दो वर्ष पूर्व मैंने पड़ोस में रहने वाली सीता पर हाथ रखा था तो मुझे तीन साल की जेल की हवा खानी पड़ी थी। अब कही
गीता पर हाथ रखने पर मुझे उम्र कैद न हो जाये।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

नशे से होने वाले नुकसान पर एक लेक्चर

jokes_hindi jokes_best jokes

एक पुलिस वाले ने रात के वक्त एक शराब पिए व्यक्ति को रोका और पूछा कहां जा रहे हो?
व्यक्ति - मैं नशे से होने वाले नुकसान पर एक लेक्चर सुनने जा रहा हूं।
इस वक्त इतनी रात गए किसका लेक्चर है? पुलिस वाले ने पूछा।
व्यक्ति - ‘मेरी पत्नी और सास का।‘


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

दस वर्ष से नौकरी

jokes_hindi jokes_best jokes

मैंनेजर ने अपने एक कर्मचारी के पिता को बुलाकर कहा- आपका लड़का ऐसे काम कर रहा है, जैसे दस वर्ष से नौकरी कर रहा हो।
कर्मचारी के पिता ने पूछा- क्या वह इतने कम दिनो में ही अच्छा काम करना सीख गया है?
‘जी नहीं, वह इतना अधिक आलसी हो गया है।‘ मैंनेजर ने जवाब दिया।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

हवाई अड्‌डा आ गया

jokes_hindi jokes_best jokes

आगरा से पागलों को हवाई जहाज में बिठाकर दिल्ली लाया जा रहा था। पागल जहाज में हुड़दंग मचा रहे थे। उनमें से एक तो पायलट के कैबिन में घुस गया और बोला, उठो जहाज मैं चलाऊंगा। पायलट ने हट्टे-कट्टे पागल से उलझना ठीक न समझा और उससे कहा, ‘अगर तुम शोर मचा रहे इन लोगो को शान्त कर दो तो मैं तुम्हें जहाज चलाने दूंगा।‘

पागल कैबिन में चला गया और तीन-चार मिनट बाद आकर बोला, ‘लो शान्ति हो गई है अब मुझे जहाज चलाने दो।‘ पायलट ने देखा सचमुच कोई आवाज नहीं आ रही थी। उसने पागल से पूछा, ‘यह तुमने कैसे किया?‘ पागल बोला, ‘कुछ खास नहीं। जहाज उड़ रहा था मैंने उसका दरवाजा खोलकर उनसे कहा उतरो हवाई अड्‌डा आ गया है और वे सब उतर गए।‘


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

ऑफिस का वक्त

jokes_hindi jokes_best jokes

बॉस (स्टैनो से)- आज तुम फिर आधे घंटे देर से आयी। क्या तुम्हें मालूम नहीं कि यहां पर काम कितने बजे से शुरू होता है।
स्टैनो (बॉस से)- मालूम नहीं सर दरअसल मैं जब भी यहां आती हूं लोगो को काम करते हुए ही पाती हूं।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

घर में कदम

jokes_hindi jokes_best jokes

बेटे को हाथो के बल घर में घुसते देखकर
बाप (बेटे से)- ‘बेवकूफ! यह क्या कर रहा है?‘
बेटा (बाप से)- आपकी आज्ञा का पालन कर रहा हूं, पापा। आपने कहा था न, अगर तू फेल हो गया, तो घर में कदम नहीं रखने दूंगा।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

आंखों में प्यार

jokes_hindi jokes_best jokes

प्रेमी (प्रेमिका से) - तुम कितनी भोली हो क्या तुम मेरी आखों में मेरे दिल का हाल नहीं पढ़ सकतीं?
प्रेमिका (प्रेमी से) - प्रेमिका ने शरारत भरे लहजे में कहा क्या तुम्हें पता नहीं कि मैं अनपढ़ हूं।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

तस्वीर बोल उठेगी

jokes_hindi jokes_best jokes

चित्रकार (ग्राहक से)- ‘साहब, मैं बेगम साहिबा की ऐसी तस्वीर बनाऊंगा, जो बोल उठेगी।‘
ग्राहक (चित्रकार से)- ‘माफ करो भाई, इसने तो वैसे ही नाक में दम कर रखा है। अगर इसकी तस्वीर भी बोलने लगेगी, तो जीना मुश्किल हो जाएगा।‘


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

या तुम्हारे मां बाप को पता है कि तुम सिगरेट पीते हो?

jokes_hindi jokes_best jokes

एक औरत (राह चलते एक लड़के को सिगरेट पीते देखकर बोलती है) क्या तुम्हारे मां बाप को पता है कि तुम सिगरेट पीते हो?
लड़का (औरत से) क्या आपके पति को पता है कि आप सड़क चलते किसी भी अजनबी से बात करती है?


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

बीबी के काम में हाथ बंटाना है

jokes_hindi jokes_best jokes

मोहन (बॉस से) - सर मुझे अपनी बीबी के काम में हाथ बंटाना है। इसलिए मुझे छुट्टी चाहिए।
बॉस (मोहन से) - छुट्टी बिल्कुल नहीं मिलेगी।
मोहन (बॉस से) - धन्यवाद सर, मैं जानता था कि मुसीबत में आप ही मेरी मदद करेगे।


(क्लिक कीजिए स्लाइड और पढ़िए लाजवाब जोक्स)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed