फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   jokes

सेर को सवा सेर!

Mon, 22 Feb 2016 04:19 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन

एक बार एक आदमी था। जिसने अपनी सारी ज़िन्दगी बहुत काम किया और बहुत पैसा कमाया। पैसा होने के बावजूद भी वो बहुत कंजूस था। उसे अपनी ज़िन्दगी में सबसे ज्यादा प्यार अपने पैसे से था। यहाँ तक कि उसने अपनी पत्नी से भी यह वायदा लिया था की जब वो मर जायेगा तो उसका सारा पैसा उसके साथ उसकी कब्र में दफना देना।

विज्ञापन


उसकी पत्नी ने भी उससे वायदा कर दिया कि जब वो मरेगा तो वो ऐसा ही करेगी।

कुछ दिनों बाद आदमी की मौत हो गयी। आदमी को ताबूत में लिटाया गया और जब सब लोग उस ताबूत को दफ़नाने लगे तो पत्नी ने उनको रुकने को कहा।

सब रुक गए तभी उस आदमी की पत्नी एक डिब्बा लेकर आई और उसे ताबूत में रख दिया। सब लोग यह देख कर हैरान थे कि वो ऐसा क्यों कर रही है। पति तो अब मर चुका है तो अब सारा पैसा पत्नी का ही है फिर भी वो डिब्बा ताबूत में रखना चाहती है।
विज्ञापन


पत्नी ने सब की बात सुनी और बोली, "मैं एक अच्छी पत्नी हूँ जो अपने पत्नी की हर इच्छा पूरी करुँगी। मैंने उनसे वायदा किया था कि मैं उनके सारे पैसे उनके साथ ही ताबूत में छोड़ दूंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने उससे पूछा, "इसका मतलब तुमने सारे पैसे एक साथ इसमें रख दिए?"

पत्नी ने जवाब दिया, "हाँ बिल्कुल, मैंने उसके सारे पैसे अपने खाते में जमा करवा दिए हैं और अपने पति के नाम का चेक लिख दिया है जो कि इस डिब्बे में है!"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed