{"_id":"5f5051db314a9ae864468ffdbc090200","slug":"jokes-funny-jokes-best-jokes-hindi-jokes-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सुनकर अच्छा लगता है'","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
'सुनकर अच्छा लगता है'
Updated Fri, 17 Jan 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
शरारती छात्र ने अपने गणित के अध्यापक के घर पर फोन किया, लेकिन फोन उनकी पत्नी ने उठाया, तो छात्र ने कहा, "मैडम नमस्ते, मैं छात्र बोल रहा हूं, क्या रमेश सर से बात कराएंगी, प्लीज़...?"
विज्ञापन
उधर से बेहद उदास स्वर में जवाब आया, "उनका तो कल शाम एक दुर्घटना में देहांत हो गया है..."
छात्र ने कहा, "ओह, माफ कीजिएगा...", और फोन रख दिया...
अगले दिन छात्र ने फिर रमेश सर के घर पर फोन किया और पूछा, "रमेश सर हैं क्या...?"
उधर से आवाज़ आई, "आपको कल भी बताया था, उनका दो दिन पहले एक दुर्घटना में देहांत हो गया है..."
छात्र ने फिर कहा, "ओह, माफ कीजिएगा...", और फोन रख दिया...
तीसरे दिन भी छात्र ने रमेश जी के घर पर फोन कर सवाल किया, "रमेश सर हैं क्या...?"
इस बार उधर से गुर्राती हुई आवाज़ आई, "आपको रोज़ बता रही हूं कि उनका एक दुर्घटना में देहांत हो गया है, फिर आप बार-बार फोन क्यों करते हो...?"
छात्र ने तपाक से जवाब दिया, "सुनकर बहुत अच्छा लगता है..."