{"_id":"9144269e84ff338a7643c69f13ad9e42","slug":"jokes-funny-jokes-best-jokes-hindi-jokes-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्बुलेन्स का रंग","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
एम्बुलेन्स का रंग
Updated Tue, 21 Jan 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा में अध्यापक ने बच्चों से कहा, "हर वक्त सिर्फ पाठ्यक्रम के हिसाब से नहीं पढ़ना चाहिए, और कभी-कभी इधर-उधर के सवाल-जवाब भी करने चाहिए, ताकि जनरल नॉलेज बढ़े... सो, तुम लोग बताओ, एम्बुलेन्स का रंग सफेद क्यों होता है...?"
विज्ञापन
शरारती छात्र ने तपाक से जवाब दिया, "सर, एम्बुलेन्स में ऑक्सीजन का सिलेन्डर होता है... ऑक्सीजन गैस होती है... गैस से ही हम भोजन पकाते हैं... भोजन से हमें विटामिन मिलते हैं... विटामिन हमें सूरज से भी मिलते हैं... सूरज से हमें रोशनी भी मिलती है... रोशनी हमें बल्ब से भी मिलती है... बल्बों से हम क्रिसमस पर सजावट भी करते हैं... हम बच्चों के लिए क्रिसमस का अर्थ तोहफे होता है... तोहफे हमें सैन्टा क्लॉज़ देता है... सैन्टा क्लॉज़ नॉर्थ पोल पर रहता है... नॉर्थ पोल पर पोलर बियर (ध्रुवीय भालू) भी रहते हैं... पोलर बियर (ध्रुवीय भालू) सफेद होते हैं... इसलिए एम्बुलेन्स का रंग सफेद होता है..."
विज्ञापन