फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   jokes_best jokes_hindi jokes_modi jokes

आज पढ़िए नशेड़ियों पर बने जबरदस्त चुटकुले!

Tue, 08 Apr 2014 10:13 AM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
jokes_best jokes_hindi jokes_modi jokes

एक शराबी ने एक दिन कुछ ज्यादा ही पी ली। लडखड़ाते कदमों से किसी तरह घर के दरवाजे तक पहुंचा और जेब से चाबी निकालकर ताला खोलने की कोशिश करने लगा।

विज्ञापन


नशा ज्यादा होने की वजह से वह चाबी को ताले में डाल ही नहीं पा रहा था। चाबी कभी इधर हो जाती कभी उधर। उसे परेशान होते देख पास ही खड़े एक व्यक्ति ने उसकी मदद करने के इरादे से उसके पास आकर बोला,"लाओ चाबी, ताला मैं खोल देता हूं।"
विज्ञापन


शराबी: नहीं, नहीं, ताला तो मैं खोल लूंगा। तुम तो बस जरा दरवाजे को पकड़कर रखो।

अदालत की तौहीन!

jokes_best jokes_hindi jokes_modi jokes

अदालत में मुक़दमा चल रहा था कि शराबी पति ने अपनी पत्नी का हाथ तोड़ दिया।

जज के सामने जब पति को पेश किया गया तो उसने सुबकते-सुबकते सारी घटना सुना दी। जज ने पति से भविष्य से अच्छा व्यवहार करने के वायदे पर उसे छोड़ दिया।

लेकिन दूसरे दिन ही उसे पत्नी का दूसरा हाथ तोड़ने पर जज के सामने लाया गया।

इस बार उसने सफाई देते हुए बताया, "हजूर छूटने पर अपने को सम्भालने के लिए मैंने थोड़ी सी शराब पी पर जब इससे भी कोई फर्क नहीं आया तो थोड़ी-थोड़ी करके मैं दो बोतलें पी गया। दो बोतल शराब पीने के बाद जब मैं घर पहुंचा तो मेरी पत्नी मुझ पर चिल्लाने लगी कि शराबी ,आ गया नाली में लेटकर।

हजूर मैंने अपनी हालत पर गौर किया और सोचा शायद यह ठीक कहती है। इसलिए मैं खामोश रहा। इसके बाद वह बोली, "हरामखोर, कुछ काम धन्धा भी करा कर।" हजूर मैं इस पर भी मैं कुछ नहीं बोला पर फिर तो इसने हद ही कर दी और बोली, "अगर जज में थोड़ी सी भी अकल होती तो तू अब तक जेल में होता।" बस हजूर, अदालत की तौहीन मुझसे बर्दाश्त ना हुई!

अब शराब चढ़ गयी!

jokes_best jokes_hindi jokes_modi jokes

एक व्यापारी एक शराबखाने में गया वह बार में बैठा और उसने एक स्कॉच का पैग मंगवाया पैग पीने के बाद उसने अपनी कमीज की जेब में देखा, और उसने स्कॉच का एक और पैग मंगवाया।

उसने इसे पीने के बाद फिर अपनी जेब में देखा और एक और स्कॉच का ऑर्डर किया।

आखिर बार वाले ने पूछ ही लिया, "अरे दोस्त! मैं तुम्हें पूरी रात शराब पिलाऊंगा पर तुम मुझे बस इतना बता दो की जब तुम ड्रिंक मँगा रहे हो, उससे पहले अपनी जेब में क्या देख रहे हो?"

तो उस शराबी ने कहा,"मैं अपनी पत्नी की फोटो को देख रहा हूँ, जब वो मुझे अच्छी दिखने लगेगी, तब मैं समझूंगा की अब घर जाने का समय हो गया है।"

विज्ञापन

शराबियों की दावत!

jokes_best jokes_hindi jokes_modi jokes

एक शराबी ने दोस्तों की दावत का प्रोग्राम बनाया, और अपने ही घर से रात को बकरा चोरी किया।

रात को अपने दोस्तों के साथ खूब दावत का मजा लिया और सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर में ही था।

यह देख उसने बीवी से पूछा, "ये बकरा कहाँ से आया?"

बीवी बोली, "बकरे को मारो गोली, ये बताओ रात को तुम चोरों की तरह कुत्ते को कहाँ ले गए थे?"

प्यार V/s दारू!

jokes_best jokes_hindi jokes_modi jokes

प्यार पागल बनाता है!
दारू मूड फ्रेश करती है!

प्यार में नींद नही आती है!
दारू पीकर नींद अच्छी आती है!

प्यार एक मुलाकात के 2000/- रुपये!
दारू एक बोतल के 350/- रुपये!

प्यार में सबकी सुनो!
दारू पी कर सबको सुनाओ!

फैसला आपके हाथ में है!
पियो सिर उठा के!
जियो लडखडाके!

शराबी एकता संघ द्वारा शराबीहित मे जारी!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed