पत्नियों की पकाऊ बातें जिन पर बन गए JOKES!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने दुकान के बाहर एक बोर्ड लगा देखा..
मान्सून ऑफर सिर्फ़ आज के लिए!
बनारसी साड़ी 10 रुपये..
नाइलॉन 8 रुपये..
कॉटन 5 रुपय..
पत्नी खुश हो गयी और पति से बोली,
"मुझे 500 रुपये दो ना, मुझे 50 साड़ियाँ ख़रीदनी है!!"
पति : ओ सूरदास की माँ, ध्यान से देख, स्त्री करने की दुकान है!-
डायमंड का सेट
पत्नी :- कहाँ हो तुम ?
पति -: तुम्हे वो ज्वेलरी शॉप याद है ना जहाँ तुमने एक डायमंड का सेट पसंद किया था ....
और मेरे पास पैसे नहीं थे जो मैं तुम्हे खरीद के दे सकता ..!.
पत्नी :- हाँ मुझे याद है ....
पति :- फिर मैंने तुमसे कहा था के एक दिन मैं तुम्हे वो जरुर
ला के दूंगा ...
पत्नी ( खुश होते हुए ) -: हाँ जी .....हाँ जी ... बहुत अच्छे से याद है ..
पति -: मैं उसके बाजू वाली दुकान में बाल कटवा रहा हूँ ...थोडा लेट आऊंगा ..
संता की पत्नी
टांके लगा दिए | तभी संता डॉक्टर के कान में जाकर
बोला, “डॉक्टर साहब, दोनों होंठ को सिलने का कितना लोगे.”
हा हा हा हा...
पति का पान
पति ने पान खरीद के पत्नी को खाने के लिए दिया.
पत्नी: अरे... आप ने तो अपने लिए लिया ही नहीं..!
पति: में तो ऐसे ही खामोश रह सकता हूँ...!
इतनी उदास आवाज में क्यों
पत्नी: आई लव यू बेबी।
पप्पू धीरे से बोला,"मैं भी तुमसे प्यार करता हूँ।"
पत्नी: ऐसे क्यों?
पप्पू: बस थोड़ा सा मूड़ ख़राब था।
पत्नी: दोस्तों के साथ तो बड़े खुश रहते हो, मेरे साथ ही ड्रामे।
पप्पू (प्यार से): ऐसा कुछ नहीं जानू, तबियत थोड़ी ठीक है।
पत्नी: हाँ, दोस्त अभी फोन कर देगा तो 2 सेकंड में तबियत ठीक हो जायेगी।
पप्पू: दोस्त कहाँ से आये, मेरा मूड़ थोड़ा परेशान है बस।
पत्नी: मेरे साथ ही ये सब होता है, दोस्तों के साथ मज़े करते हो, या कोई और लड़की पसंद आ गई?
पप्पू और ज्यादा प्यार से, "अरे, कहाँ से कहाँ बात ले जा रही हो?"
पत्नी: आज सब साफ़-साफ़ होगा।
पप्पू: क्या साफ़ करना है जानू, ऐसा क्या हो गया है?
पत्नी (खुद कंफ्यूज): जब तुम खुद साफ़ नहीं, तुम्हें कुछ पता नहीं तो मैं क्या बोलूं।
पप्पू समझदार बनने की नक़ल करते हुए, "तुम्हे क्या हुआ है, किस बात पर परेशान हो, बताओ?"
पत्नी: तुम्हारी संगत खराब है।
पप्पू: मेरे साथ तो तुम हो।
पत्नी: अब बहुत हो गया, अब और नहीं।
पप्पू (चिल्लाते हुए): हुआ क्या है, ये तो बताओ?
पत्नी: हम अब साथ नहीं रह सकते।
पप्पू: ये बात कहाँ से आई?
पत्नी: मैं इसे तोड़ना चाहती हूँ।
पप्पू (चिढ़कर): हमसे, ठीक है।
पत्नी (गुस्सा होते हुए): हाँ, यही चाहते हो तुम तो, फिर तुम जो मर्ज़ी कर सको।
पप्पू: अरे खुद ही बोला अभी, मैंने क्या गलत कहा?
पत्नी: इतनी तकलीफ़ थी तो बोला, क्यों नहीं, मैं खुद बिना बोले चली जाती तुम्हारी जिन्दगी से।
पप्पू अपने बाल पकड़कर, "मुझे मेरी गलती तो बता दो?"
पत्नी: वक़्त आने पर पता चलेगी तुम्हें अपने आप, जब मैं चली जाऊँगी (कभी नहीं जायेगी)।
पप्पू: अच्छा, तो मैं इंतज़ार करता हूँ, सही वक़्त का।
पत्नी: तुम सिरियस कब हो गए?
पप्पू: अब क्या हॉस्पिटल में भर्ती हो जाऊं सिरियस होने के लिए।पत्नी: भाड़ में जाओ।
पप्पू: दोबारा मुझे फोन मत करना।
3 घंटे बाद
पत्नी: तुम्हें पता है न, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती जानू, सॉरी आई लव यू मेरे बेबी।
पप्पू (सब भूलकर): अच्छा फिर, मैं भी तुमसे प्यार करता हूँ।
पत्नी: इतनी उदास आवाज में क्यों?
इतने लेट कैसे हो गए
पत्नी: इतने लेट कैसे हो गए, क्या अपनी ऑफिस
वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?
पति: कभी तो शक मत किया कर,
शादी की पहली रात से ही शकीली निगाहों से
देखती है....
पत्नी:तो फिर 7 बजे घर आने का टाइम होने के
बाद भी रात 10 बजे आ रहे हो...
पति: वो क्या हो गया ना की एक
आदमी का 1000 रुपये का नोट गुम हो गया था....
पत्नी: अच्छा ... तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद
कर रहे थे ?
पति: नहीं ... मै उस नोट पर खड़ा था......
पत्नी: लाओ जल्दी कहां है वो नोट
पति:ये लो 100 रुपए
पत्नी:बाकी के 900 रुपए कहां गए....
पति:वो क्या है कि जिस लड़की ने मुझे नोट
उठाते हुए देख लिया था उसे फिल्म
दिखानी पड़ी और फिर
सस्ते होटल में खाना खिलाया और अपने स्कूटर
से घर छोड़कर आया....
तब जाकर ये 100 रुपए तुम्हारे लिए बचाए
ताकि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हे
बहुत पसन्द है न...
पत्नी:आप मेरा कितना ख्याल रखते हैं और मैं
आप पर बेवजह शक कर रही थी...
फेसबुक
पत्नी – ये लो पेन ड्राइव इसमें फेसबुक डाल दो ..
.
.
(पति ने हैरत भरी निगाह से पत्नी को घूरा )
.
.
लड़की – ऐसे क्या घूर रहे हो , 2 G.B. में नहीं आएगा क्या ....??
फुटबॉल खेलकर आए हो न
एक शादीशुदा आदमी आदमी और एक कुवांरी लड़की का अफेयर चल रहा था..
डेट से लौटने के बाद उसने अपने पैंट और जूते मिट्टी में रगड़े..
घर पहुंचते ही बीवी ने कहा: कहां थे तुम इतनी देर?
पति: मै तुमसे कुछ छुपाना नहीं चाहता हूं मेरा अफेयर चल रहा है।
बीवी: (जूते और पैंट देखकर) झूठे, फुटबॉल खेलकर आए हो न..!!
तुम्हारा दिमाग खराब है?
पति: डार्लिंग, अभी-अभी मेरा एक दोस्त खाने पर हमारे घर आने वाला है.
पत्नी: तुम्हारा दिमाग खराब है? पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा है, किचन में सामान नहीं है, मैं बहुत थकी हुई हूं और तुम्हारा दोस्त अभी आ रहा है, क्या सोचेगा वह?
पति: तभी तो मैंने उसे बुलाया है! साले को शादी करने की जल्दी है और शादी से पहले देखना चाहता है कि शादीशुदा लोग कैसे रहते हैं !!!
कहाँ हो तुम ?
पत्नी :- कहाँ हो तुम ?
पति -: तुम्हे वो ज्वेलरी शॉप याद है ना जहाँ तुमने एक डायमंड का सेट पसंद किया था ....
और मेरे पास पैसे नहीं थे जो मैं तुम्हे खरीद के दे सकता ..!.
पत्नी :- हाँ मुझे याद है ....
पति :- फिर मैंने तुमसे कहा था के एक दिन मैं तुम्हे वो जरुर
ला के दूंगा ...
पत्नी ( खुश होते हुए ) -: हाँ जी .....हाँ जी ... बहुत अच्छे से याद है ..
पति -: मैं उसके बाजू वाली दुकान में बाल कटवा रहा हूँ ...थोडा लेट आऊंगा ...